NEET Controversy: लड़कियों को मुआवजा व अतिरिक्त मौका देने की याचिका पर सुनवाई एक हफ्ते के लिए टली

CUET UG 2022

CUET UG 2022

NEET UG 2022: देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली नीट 2022 (NEET) में कपड़ों को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल नीट 2022 परीक्षा के दौरान केरल के एक केंद्र पर कथित तौर पर चेकिंग के नाम पर लड़कियों के इनरवियर उतरवाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले पर देश भर में विरोध के बाद अब केरल हाईकोर्ट में भी एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस मामले में हाईकोर्ट एक हफ्ते के लिए स्थगित हो गई है और अगले हफ्ते इस पर सुनवाई की जा सकती है।

याचिका में की गई ये मांग

विज्ञापन

केरल हाईकोर्ट में दायर याचिका में ये मांग की गई है कि देश भर में परीक्षा आयोजित करने के लिए एक मानक दिशानिर्देश तैयार किए जाने चाहिए। जनहित याचिका में उस दिन की निराशाजनक स्थिति का हवाला देते हुए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि प्रभावित महिला उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा देने की अनुमति दी जाए। इस मांग के पीछे ये हवाला भी दिया गया है कि घटना के बाद छात्राओं को सदमा लग गया था। वहीं इसके लिए उन्हें मुआवजा भी दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

ये हैं मामला

दरअसल 17 जुलाई 2022 को देश भर में नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में 17 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा यूं तो पूरे देश में शांतिपूर्वक तरीके से हुई लेकिन केरल के कोल्लम जिले में परीक्षा में बैठने की अनुमति के लिए छात्राओं को इनरवियर उतारने को कहा गया। इस मामले के सामने आते ही हर तरफ हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ