News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Mumbai University Admission 2025: मुंबई यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए सभी अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) इंटीग्रेटेड कोर्सों में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य छात्र 26 मई 2025 दोपहर 1 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह फैसला हाल ही में घोषित हुए 12वीं (HSC) के नतीजों को देखते हुए लिया गया है। छात्र मुंबई यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एडमिशन फॉर्म (ऑनलाइन/ऑफलाइन): 8 मई से 26 मई 2025 (दोपहर 1 बजे तक)
प्री-एडमिशन ऑनलाइन एनरोलमेंट: 8 मई से 26 मई 2025 (दोपहर 1 बजे तक)
फॉर्म सबमिशन (प्री-एनरोलमेंट के साथ): 8 मई से 26 मई 2025 (दोपहर 1 बजे तक)
पहली मेरिट लिस्ट: 27 मई 2025 (शाम 5 बजे)
पहली लिस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व फीस भरना: 28 मई से 30 मई 2025 (शाम 3 बजे तक)
दूसरी मेरिट लिस्ट: 31 मई 2025 (शाम 7 बजे)
दूसरी लिस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व फीस भरना: 2 जून से 4 जून 2025 (शाम 3 बजे तक)
तीसरी मेरिट लिस्ट: 5 जून 2025 (शाम 7 बजे)
तीसरी लिस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व फीस भरना: 6 जून से 10 जून 2025
क्लास की शुरुआत और ओरिएंटेशन: 13 जून 2025
छात्र निम्नलिखित कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
– 3 साल का डिग्री कोर्स
– 4 साल का ऑनर्स कोर्स (रिसर्च के साथ)
– 5 साल का इंटीग्रेटेड UG-PG कोर्स (मल्टी एंट्री और एग्जिट ऑप्शन के साथ)
AICTE के तहत आने वाले BMS कोर्स के लिए एडमिशन शेड्यूल अलग से घोषित किया जाएगा, जो महाराष्ट्र सरकार के CET परीक्षा के परिणाम आने के बाद जारी होगा।
मुंबई यूनिवर्सिटी ने सभी एफिलिएटेड और ऑटोनॉमस कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे नए शेड्यूल का सख्ती से पालन करें। एडमिशन सिर्फ स्वीकृत सीटों के अनुसार हों और आरक्षण नीति और योग्यता मानदंडों का पालन जरूरी है। ठाणे, कल्याण, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के सब-कैंपस को भी यही नियम मानने होंगे।
नोट: आवेदन करने से पहले सभी छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर पूरी गाइडलाइन पढ़ लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।