Niharika Gupta
Read More
Mumbai University Admission 2023: मुंबई विश्वविद्यालय आज, 28 जून को शाम 7 बजे दूसरी मेरिट लिस्ट की घोषणा करेगा। जिन उम्मीदवारों ने मुंबई विश्वविद्यालय प्रवेश 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in पर या व्यक्तिगत कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइट पर दूसरी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
शेड्यूल के मुताबिक दूसरी मेरिट लिस्ट 28 जून को और तीसरी लिस्ट 6 जुलाई को जारी की जाएगी। वहीं डाक्यूमेंट्स का ऑनलाइन वेरिफिकेशन और ऑनलाइन शुल्क भुगतान 30 जून से 5 जुलाई तक जमा किया जा सकता है। मुंबई विश्वविद्यालय की तीसरी मेरिट लिस्ट 6 जुलाई को घोषित की जाएगी। डाक्यूमेंट्स का ऑनलाइन वेरिफिकेशन और ऑनलाइन शुल्क भुगतान 7 जुलाई से 10 जुलाई तक जमा किया जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।