हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने पहली बार में क्रैक किया UPSC, बिना कोचिंग ऑल इंडिया 93 रैंक हासिल कर बनीं IFS

आईएफएस ऐश्वर्या श्योराण, जो मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं, उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी। उन्होंने यह मुकाम बिना किसी कोचिंग का सहारा लिए हासिल किया है।

विज्ञापन

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार सालों साल मेहनत करते हैं, लेकिन इसके बावजूद लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे उम्मीदवार भी हैं, जिन्होंन देश की इस सबसे कठिन परीक्षा को अपने पहले प्रयास में ही क्लियर करके एक मिसाल कायम की है। आज हम आपको एक ऐसी ही उम्मीदवार आईएफएश ऐश्वर्या श्योराण के बारे में बताएंगे।

मॉडल से आईएफएस बनने तक का सफर
दरअसल, आईएफएस ऐश्वर्या श्योराण की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हैं। एक सफल मॉडल से IAS अधिकारी बनने तक का उनका सफर असाधारण रहा है।

पिता भारतीय सेना में कर्नल
ऐश्वर्या श्योराण का जन्म 1997 में हुआ था। उनके पिता अजय कुमार श्योराण भारतीय सेना में कर्नल हैं। पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाली ऐश्वर्या को मॉडलिंग का भी शौक था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है।

विज्ञापन

रह चुकी हैं मिस इंडिया फाइनलिस्ट
उन्होंने मॉडलिंग में भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह 2016 में “फेमिना मिस इंडिया” के फाइनलिस्ट में शामिल थीं। इसके अलावा, उन्होंने “दिल्ली टाइम्स फ्रेश फेस”, “मिस क्लीन एंड क्लियर” और “मिस दिल्ली” जैसे खिताब भी जीते हैं। हालांकि, उनके मन में हमेशा से एक बड़ा सपना था और वो था IAS अधिकारी बनना।

बिना कोचिंग यूपीएससी क्रैक किया
आईएएस बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए ऐश्वर्या ने मॉडलिंग छोड़ दी और पूरी तरह से पढ़ाई पर ध्यान दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के UPSC परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने सिर्फ सेल्फ-स्टडी और सही रणनीति के बल पर सफलता हासिल की।

विज्ञापन

2020 में UPSC परीक्षा में मिली सफलता
कड़ी मेहनत और लगन के बल पर ऐश्वर्या ने 2020 की UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल की। उनके इस सफर ने यह साबित कर दिया कि अगर सच्ची लगन और मेहनत हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। हालांकि, ऐश्वर्या ने परीक्षा पास करने के बाद आईएएस के बजाय आईएफएस का पद चुना।

लाखों युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा
आईएफएस ऐश्वर्या श्योराण की कहानी उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास करने का सपना देखते हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि धैर्य, मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola