कहते हैं कि अगर परिवार हर मोड़ पर साथ दे, तो इंसान किसी भी कठिनाई को पार कर सकता है। यही बात साबित की है कल्पना रावत ने, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया 76वीं रैंक हासिल कर यह दिखा दिया कि मजबूत इरादे और परिवार का सहयोग किसी भी सपने को सच कर सकता है। कल्पना की सफलता के पीछे न केवल उनकी मेहनत बल्कि उनके पूरे परिवार का समर्पण और सहयोग रहा।
IAS अधिकारी से हुई शादी
कल्पना रावत मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। उनकी शादी 6 दिसंबर 2024 को बरेली निवासी और 2021 बैच के IAS अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह से हुई थी। सूर्य प्रताप सिंह वर्तमान में बिहार के रोहतास जिले की डेहरी ऑन सोन तहसील में SDM पद पर तैनात हैं। शादी के बाद भी कल्पना ने अपने सपनों का पीछा नहीं छोड़ा और तैयारी जारी रखी।
परिवार में सब एक से बढ़कर एक
कल्पना जिस परिवार का हिस्सा बनीं, वहां हर सदस्य किसी न किसी क्षेत्र में निपुण है। उनके ससुर बाबूराम गंगवार एक प्रतिष्ठित समाजसेवी और वकील हैं। सास फैशन डिजाइनर हैं, जबकि ननद थिएटर और मॉडलिंग से जुड़ी हुई हैं। उनके पति स्वयं एक आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने कल्पना को निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग दिया। यह पारिवारिक सहयोग कल्पना की सफलता का एक बड़ा कारण बना।
तीसरे प्रयास में मिली सफलता
कल्पना रावत ने यूपीएससी परीक्षा में पहले भी दो बार प्रयास किया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी। शादी के बाद उनके पति सूर्य प्रताप सिंह, जो खुद एक आईएएस हैं, उन्होंने उन्हें इस परीक्षा की कोचिंग दी, जिसके परिणानस्वरूप तीसरे प्रयास में उन्होंने न केवल परीक्षा पास की, बल्कि पूरे देश में 76वीं रैंक हासिल की। यह उपलब्धि उन्हें आईएएस अधिकारी के रूप में नई पहचान दिलाएगी।
बिना कोचिंग, यूट्यूब और टेलीग्राम से की पढ़ाई
कल्पना ने बिना किसी कोचिंग के इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास किया। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर यूट्यूब और टेलीग्राम जैसे डिजिटल माध्यमों से अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाया। उनकी रणनीति यह थी कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को सिर्फ पढ़ाई के लिए उपयोग किया जाए और बाकी डिजिटल डिस्ट्रैक्शन्स से बचा जाए।
संघर्ष और सीख
कल्पना की कहानी हम सभी को यह सिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों और परिवार का साथ हो, तो असफलता भी सफलता का मार्ग बन सकती है। उन्होंने दिखाया कि दो बार असफल होने के बाद भी हार नहीं माननी चाहिए और अंत तक प्रयास करते रहना चाहिए।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
4 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
4 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
9 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
9 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
10 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
11 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
12 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines