Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

JAC 12th Result 2023 Live: झारखंड 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट कल इस समय होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

JAC Board 12th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कल झारखंड 12वीं के परिणाम 2023 की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट – jac.nic.in, jharresults.nic.in, or jac.jharkhand.gov.in पर करेगा। जानें कब और किस समय जारी होगा परिणाम इस बार जेएसी कक्षा 12 के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम जारी करेगा। इससे पहले 10वीं और 12वीं के […]

Author
Edited By : Niharika Gupta Updated: May 29, 2023 16:28
JAC Board 12th Result 2023
JAC Board 12th Result 2023

JAC Board 12th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कल झारखंड 12वीं के परिणाम 2023 की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट – jac.nic.in, jharresults.nic.in, or jac.jharkhand.gov.in पर करेगा।

जानें कब और किस समय जारी होगा परिणाम

इस बार जेएसी कक्षा 12 के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम जारी करेगा। इससे पहले 10वीं और 12वीं के साइंस स्ट्रीम के नतीजे जारी किए गए थे। उसी दिन आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट 30 मई को जारी करने की घोषणा की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, परिणाम दोपहर 2-3 बजे के आसपास जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

---विज्ञापन---

JAC Board 12th Result 2023: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in, or jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • अब झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2023 लिखा नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब सब्मिट बटन क्लिक करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी ले लें।

पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.43 प्रतिशत था, जबकि कॉमर्स सट्रीम के 92.75 प्रतिशत छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की थी। उससे एक साल पहले बोर्ड द्वारा दर्ज कुल पास प्रतिशत 90.71 फीसदी था, उस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 3,31,056 छात्र उपस्थित हुए थे।

---विज्ञापन---
First published on: May 29, 2023 04:27 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.