International Peace Day 2022: दुनिया के सभी देश अपने नागरिकों की सुरक्षा और राष्ट्र की तरक्की के लिए शांति चाहते हैं। सभी देशों और उनके नागरिकों के बीच इसे सद्भाव की भावना को बनाए रखने के लिए हर साल 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस ( world peace day ) मनाया जाता है।
इस दिन दुनिया के तमाम देशों और लोगों के बीच शांति के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1981 से इस दिवस की शुरुआत की। इसके बाद पहली बार इसे साल 1982 के सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया था।
International Day of Peace 2022: इतिहास
विश्व भर में शांति बनाए रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की शुरूआत सबसे पहले 1981 से की गई थी। इसके बाद पहली बार इसे साल 1982 के सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया था। 1982 से लेकर साल 2001 तक अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया। दो दशक बाद 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक राय से इस दिन को अंहिसा और युद्धविराम का दिन घोषित किया। इसके बाद अभी तक हर साल 21 सितंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है।
International Peace Day 2022: क्या है इसका महत्व
विश्व शांति दिवस का सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बेहद महत्व है। ये दिवस सभी देशों को शांति और अहिंसा की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। सफेद कबूतर को शांति का दूत माना जाता है। अत: दुनियाभर में शांति का संदेश पहुंचाने के लिए विश्व शांति दिवस पर सफेद कबूतरों को उड़ाकर शांति का पैगाम दिया जाता है तथा एक-दूसरे से भी शांति कायम रखने की अपेक्षा की जाती है।
International Peace Day 2022 Theme: ये है शांति दिवस 2022 की थीम
वर्ष 2022 में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की थीम- ‘जातिवाद खत्म करें, शांति का निर्माण करें‘ रखी गई है। इसका मतलब दुनिया में एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जो किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति या फिर वर्ग के हिसाब से भेदभाव ना करें और सभी का शांतिपूर्वक तरीके से विकास हो।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
30 mins agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
2 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
4 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
5 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
5 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
5 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines