GK Quiz in Hindi: प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान का महत्त्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिन कैंडिडेट्स का यह सेक्शन स्ट्रांग नहीं होता है और बाकी सब्जेक्ट में बेहतरीन होने के बावजूद उनका सेलेक्शन यूपीएससी (UPSC), एसएससी (SSC) और दूसरी कंपीटीटिव एग्जाम में नहीं हो पाता है। यहां दिए गए GK Question को जरूर पढ़ें, ये प्रश्न आपके जनरल नॉलेज को मजबूत बनाने में आपकी सहायता करेंगे।
प्रश्न 1 (Question 1): भारतीय संविधान सभा की सचालन समिति के अध्यक्ष कौन थे?
A. डॉ भीमराव आंबेडकर
B. डॉ राजेंद्र प्रसाद
C. जे.बी. कृपलानी
D. सरदार वल्लभभाई पटेल
उत्तर (Answer): B. डॉ राजेंद्र प्रसाद
प्रश्न 2 (Question 2): भारत के संविधान में ’42वें संविधान संशोधन अधिनियम – 1976′ के तहत ‘उद्देशिका’ (Preamble) में निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द नहीं जोड़ा गया था?
A. समाजवादी
B. शैक्षिक न्याय
C. पंथनिरपेक्ष
D. राष्ट्र की अखंडता
उत्तर (Answer): B. शैक्षिक न्याय
व्याख्या (Explanation): भारत के संविधान की ‘उद्देशिका’ में 42वें संविधान संशोधन अधिनियम – 1976 के माध्यम से ‘समाजवादी’, ‘पंथनिरपेक्ष’ और ‘राष्ट्र की अखंडता’ शब्द जोड़े गए थे।
प्रश्न 3 (Question 3): भारत के संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार किस देश के संविधान से प्रेरित हैं?
A. ब्रिटेन
B. संयुक्त राज्य अमेरिका
C. जर्मनी
D. रूस
उत्तर (Answer): B. संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रश्न 4 (Question 4): निम्नलिखित में से किसे इलेक्ट्रॉन का एंटी-पार्टिकल (Antiparticle of Electron) कहा जाता है?
A. फोटॉन
B. प्रोटॉन
C. पॉजिट्रान
D. पाई-मेसॉन
उत्तर (Answer): C. पॉजिट्रान
प्रश्न 5 (Question 5): सोने और चांदी के शुद्धिकरण में किस एसिड का उपयोग किया जाता है?
A. हाइड्रोक्लोरिक एसिड
B. सल्फ्यूरिक एसिड
C. नाइट्रिक एसिड
D. कार्बोलिक एसिड
उत्तर (Answer): C. नाइट्रिक एसिड
प्रश्न 6 (Question 6): सन 1333 ईस्वी में भारत आनेवाला इब्नबतूता किस देश का विदेशी यात्री था?
A. इजिप्ट
B. इथोपिया
C. मोरक्को
D. कीनिया
उत्तर (Answer): C. मोरक्को
व्याख्या (Explanation): मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में भारत आया विदेशी यात्री इब्नबतूता अफ्रीका के मोरक्को का निवासी था। मुहम्मद बिन तुगलक ने इसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया था।
प्रश्न 7 (Question 7): भक्ति सम्प्रदाय की एक शाखा पुष्टिमार्ग के संस्थापक कौन थे?
A. चैतन्य स्वामी
B. गुरु नानक
C. कबीर दास
D. वल्लभाचार्य
उत्तर (Answer): D. वल्लभाचार्य
प्रश्न 8 (Question 8): खानवा की लड़ाई निम्नलिखित में से किसके बीच हुई थी?
A. बाबर और राणा सांगा
B. हुमायूं और शेरशाह
C. अकबर और राणा प्रताप
D. शिवाजी और औरंगजेब
उत्तर (Answer): A. बाबर और राणा सांगा
व्याख्या (Explanation): खानवा की प्रसिद्ध लड़ाई 1527 ई. में बाबर और राणा सांगा के बीच हुई थी।
प्रश्न 9 (Question 9): भारतवासियों की स्थिति को समाज के सामने लाने के लिए भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के दौरान ‘इंडियन मिरर’ (Indian Mirror) समाचार पत्र की शुरुआत किसने की थी?
A. सुभाषचंद्र बोस
B. गोपाल कृष्ण गोखले
C. केशवचंद्र सेन
D. अरविंद घोष
उत्तर (Answer): C. केशवचंद्र सेन
ये भी पढ़ें: GK Questions: गायत्री मंत्र का उल्लेख ऋग्वेद के किस मंडल में है? जानें ऐसे 10 सवालों के जवाब
प्रश्न 10 (Question 10): पक्षियों की प्रकृति, स्वाभाव और व्यवहार के अध्ययन से संबंधित विज्ञान की शाखा को क्या कहते हैं?
A. एयरोनॉटिक्स
B. ओडोंटोलॉजी
C. ओरनिथोलॉजी
D. आर्कियोलॉजी
उत्तर (Answer): C. ओरनिथोलॉजी
व्याख्या (Explanation): ओरनिथोलॉजी विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अंतर्गत पक्षियों से संबधित अध्ययन किया जाता है।
ये भी पढ़ें: GK Questions: सुभाषचंद्र बोस को पहली बार ‘नेताजी’ किसने कहा था?
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
2 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
7 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
7 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
7 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
9 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines