Nirmal Pareek
Read More
DU Merit List 2022 LIVE Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) द्वारा यूजी फर्स्ट ईयर कट ऑफ लिस्ट (DU UG First Cut Off List 2022) 5 बजे जारी की जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के इच्छुक सभी छात्र कट-ऑफ लिस्ट को ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in और du.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
The First Round of the Common Seat Allocation System (CSAS) of the University of Delhi shall be released today at 5 pm: University of Delhi pic.twitter.com/Synx7EAOuP
— ANI (@ANI) October 19, 2022
डीयू के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस, CSAS) के माध्यम से प्रवेश तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है- आवेदन पत्र जमा करना, चयन करना कार्यक्रम और वरीयताएँ भरना और सीट आवंटन और प्रवेश। दिल्ली यूनिवर्सिटी इस साल तीन कट ऑफ लिस्ट जारी करने वाला है। इसके बाद खाली सीटों के आधार पर अगली कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।
बता दें अभ्यर्थी अलॉट की गई सीट को 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चूज कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित कॉलेज 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म्स को वेरीफाई कर अप्रूव करेंगे। वहीं एडमिशन शुल्क जमा कराने की लास्ट डेट 24 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है।
अलॉटेड सीट को लॉक करने की तारीख : 19 से 21 अक्टूबर 2022
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख : 22 अक्टूबर 2022
एडमिशन फीस भरने की तारीख : 24 अक्टूबर 2022
सीट अलॉटमेंट प्रोसेस का दूसरा राउंड : 25 अक्टूबर से शुरू
डीयू की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी : 30 अक्टूबर 2022
सीट अलॉटमेंट प्रोसेस का तीसरा राउंड : 4 नवंबर से शुरू
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी : 10 नवंबर 2022
स्पॉट एडमिशन लिस्ट जारी : 22 नवंबर 2022
अभी पढ़ें – DU Merit List 2022 Released: डीयू की फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी, इस Direct Link से सबसे पहले करें चेक
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।