Sarkari Naukri 2026: रेलवे में 4000+ जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती जल्द, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन!

Railway JE Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 4098 जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे. यहां जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन का आसान तरीका.

RRB JE Recruitment 2026

रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका. (Image: AI)

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का सपना रहता है कि वह मेहनत करके, परीक्षा पास कर लें और नौकरी के लिए सिलेक्ट हो जाएं. क्योंकि आज भी लोगों को विश्वास है कि सरकारी नौकरी सबसे ज्यादा सुरक्षित, सम्मानजनक और अच्छी सैलरी जैसी अवसर लाती है. यही वजह है कि हर महीने किसी न किसी विभाग में खाली पदों को भरने को लेकर नोटिफिकेशन जारी होते रहते हैं. इसी कड़ी में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने देशभर में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए अधिकारिक शॉर्ट-नोटिस जारी कर दिया है. इन भर्ती में आवेदन करके युवा भारतीय रेलवे में बतौर जूनियर इंजीनियर के रूप में अपनी सेवा दे सकेंगे और अपना शानदार करियार बना सकेंगे. अगर आप भी इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं, तो जान लीजिए की अप्लाई प्रोसेस अभी शुरू नहीं हुई है. जानिए कौन, कब और कैसे कर सकता है इन भर्ती के लिए आवेदन?

विज्ञापन
विज्ञापन

कब शुरू होगी जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती?

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं में एक बड़ी संख्या ऐसी है, जो रेलवे में नौकरी का सपना देखते हैं. ऐसे में जूनियर इंजीनियर की पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए बड़ा मौका है, जिसकी मदद से वह अपना शानदार करियार बना सकते हैं. आरआरबी की अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर इंजीनियर की पदों पर आवेदन 14 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएंगी, जबकि अवेदन की लास्ट डेट 13 सितंबर रहेगी. इसलिए जरूरी है कि इच्छुक उम्मीदवार अभी से तैयारी शुरू कर दें, ताकि आखिरी समय में किसी तरह की देरी उनसे यह अवसर न छीन लें.

कितनी पदों पर होंगी भर्ती?

अधिकारिक शॉर्ट-नोटिस के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 04/2026 के तहत, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4,098 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों के लिए आयोजित की जाएगी. जूनियर इंजीनियर के पद सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी समेत विभिन्न इंजीनियरिंग बेकग्राउंड के उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगे. बता दें कि RRB JE भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिप्लोमा (Diploma) या बीई/बीटेक (BE/B.Tech) डिग्री होना अनिवार्य है. अगर आप भी समझते हैं कि आप इन भर्ती के लिए सही उम्मीदवार हैं, तो नीचे उम्र सीमा, जरूरी योग्यता और अप्लाई प्रोसेस भी जान लीजिए.

विज्ञापन

RRB JE नई वैकेंसी 2026-27: पदों का विवरण

पद का नामविभागरिक्तियां
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / डिजाइन, ड्रॉइंग एवं एस्टीमेशन)इलेक्ट्रिकल41
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / ईएमयू)इलेक्ट्रिकल44
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / जनरल सर्विसेज)इलेक्ट्रिकल111
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)इलेक्ट्रिकल38
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / टीआरडी)इलेक्ट्रिकल180
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / टीआरएस)इलेक्ट्रिकल163
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप)इलेक्ट्रिकल33
जूनियर इंजीनियर (डिजाइन / इलेक्ट्रिकल)इलेक्ट्रिकल4
जूनियर इंजीनियर (ब्रिज)इंजीनियरिंग44
जूनियर इंजीनियर (सिविल / डिजाइन, ड्रॉइंग एवं एस्टीमेशन)इंजीनियरिंग190
जूनियर इंजीनियर (पी-वे)इंजीनियरिंग845
जूनियर इंजीनियर (सिविल / डिजाइन, ड्रॉइंग एवं एस्टीमेशन)इंजीनियरिंग9
जूनियर इंजीनियर (वर्क्स)इंजीनियरिंग7
जूनियर इंजीनियर (डिजाइन / सिविल)इंजीनियरिंग8
जूनियर इंजीनियर (रिसर्च / सिविल)इंजीनियरिंग13
जूनियर इंजीनियर (सिविल – STA)इंजीनियरिंग8
जूनियर इंजीनियर (ट्रैक मशीन)इंजीनियरिंग60
जूनियर इंजीनियर (वर्क्स)इंजीनियरिंग470
जूनियर इंजीनियर (कैरिज एंड वैगन)मैकेनिकल450
केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA)मैकेनिकल35
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल / डिजाइन, ड्रॉइंग एवं एस्टीमेशन)मैकेनिकल28
जूनियर इंजीनियर (डीजल इलेक्ट्रिकल)मैकेनिकल40
जूनियर इंजीनियर (डीजल मैकेनिकल)मैकेनिकल45
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)मैकेनिकल130
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल / डिजाइन, ड्रॉइंग एवं एस्टीमेशन)मैकेनिकल8
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल वर्कशॉप)मैकेनिकल436
जूनियर इंजीनियर (मिलराइट)मैकेनिकल29
जूनियर इंजीनियर (डिजाइन / एमपी)मैकेनिकल6
जूनियर इंजीनियर (डिजाइन / C&W)मैकेनिकल6
जूनियर इंजीनियर (एस एंड टी / डिजाइन, ड्रॉइंग एवं एस्टीमेशन)एस एंड टी10
जूनियर इंजीनियर (सिग्नल)एस एंड टी197
जूनियर इंजीनियर (टेलीकम्युनिकेशन)एस एंड टी79
जूनियर इंजीनियर (एस एंड टी वर्कशॉप)एस एंड टी12
जूनियर इंजीनियर (डिजाइन / एस एंड टी)एस एंड टी5
डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS)स्टोर्स314
कुल रिक्तियां4,098

आयु सीमा क्या है?

रेलवे जूनियर इंजीनियर (RRB JE) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा. एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, जबकि ओबीसी (OBC-NCL) वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी.

चयन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी?

RRB JE भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के पे लेवल-6 (Pay Level-6) के अनुसार की जाएगी. जो कैंडिडेट इस भर्ती के लिए चुने जाएंगे उन्हें, 35,400 रुपये प्रति माह का शुरुआती बेसिक वेतन (Basic Pay) मिलेगा. इसके अलावा रेलवे के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) समेत अन्य लागू भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा.

विज्ञापन

कैसे कर सकेंगे आवेदन?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जोकि ऑनलाइन रहेगी. इसलिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना अवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

  • सबसे पहले अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट या rrbapply.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले ‘RRB JE Recruitment 2026’ या ‘CEN 04/2026 Online Application’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अगर आप नए उम्मीदवार हैं, तो पहले New Registration करके अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉग इन करें.
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी, जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और अन्य जरूरी मांगी गई जानकारी सही-सही भरें.
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म Submit करें. साथ ही, भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म और शुल्क रसीद का प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रखें.

कैसे होगा इन भर्ती में सिलेक्शन?

RRB JE भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, सबसे पहले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) देनी होगी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को CBT-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. दोनों परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का दस्तावेज वेरीफाई (Document Verification – DV) किया जाएगा. इसके बाद उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा (Medical Examination – ME) पास करनी होगी. सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले कैंडिडेट को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ