sarkari Naukri 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 9,600+ पदों पर होगी बंपर भर्ती, जल्द जारी होगा ऑफिशियल नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 (MP Police Recruitment 2026) के तहत कुल 9,662 खाली पदों पर आवेदन मांगे हैं, जिसका अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने वाला है.

Mp Police Recruitment 2026 Official Notification

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 (Image: AI)

विज्ञापन

खबर की मुख्य बातें-

  • मध्य प्रदेश पुलिस में कुल 9,662 पदों पर भर्ती के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है.
  • भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के माध्यम से होगी.
  • कॉन्स्टेबल, ड्राइवर, एएसआई, सब-इंस्पेक्टर और अन्य पदों पर होगी नियुक्ति, जिसका नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा.

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका है. खासतौर से अगर आप मुध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 (MP Police Recruitment 2026) के तहत कुल 9,662 खाली पदों पर आवेदन मांगे हैं, जिसकी मंजूरी मिल गई है. अब इन पदों पर जल्दी आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. बता दें कि यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के माध्यम से आयोजित की जाएगी. अब बस इंतेजार है, तो सिर्फ अधिकारिक नोटिफिकेशन का, जिसके बाद इच्छुक उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकेंगे.

विज्ञापन

किन-किन पदों पर होनी है भर्ती?

मीडया रिपोर्ट्स की माने तो, इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें सबसे ज्यादा 7,500 पद आरक्षक (जनरल ड्यूटी) और 1,000 पद आरक्षक (ड्राइवर) के लिए निर्धारित हैं. इसके अलावा 135 शीघ्रलेखक, 520 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 81 सूबेदार, 412 उप निरीक्षक (जिला बल), 69 उप निरीक्षक (SAF), 4 उप निरीक्षक (QD), 22 उप निरीक्षक (फिंगरप्रिंट), 10 उप निरीक्षक (आयुध) और 9 उप निरीक्षक (फोटो) के पद भी शामिल होंगे. इस भर्ती के माध्यम से पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

कौन-कौन कर सकता है इन आवेदन?

MP Police Recruitment 2026 के तहत इन भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पद के अनुसार, निर्धारित योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा. भले ही पुलिस भर्ती 2026 को मंजूरी मिल गई हो, लेकिन जब तक अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हो जाता है, तब तक पात्रता, योग्यता की स्थिति साफ नहीं हो सकेगी. हालांकि, पिछली भर्तियों के आधार पर अनुमान लगाए तो, इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की जाएगी. इसमें;

विज्ञापन
  • कांस्टेबल (Constable): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
  • सब-इंस्पेक्टर (SI): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक हो सकता है.
  • तकनीकी पद: संबंधित ट्रेड या विषय में डिप्लोमा, आईटीआई या डिग्री रखने वाले उम्मीदवार पात्र हो सकते हैं.

कैसे होगा कैंडिडेट का सिल्केशन?

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जा सकता है. हालांकि, अभी अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है, लेकिन पिछली भर्ती के आधार पर अनुमान लगया जा सकता है इस बार कैसे सिल्केशन होगी. लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज वेरीफाई होने के बाद ही आखिरी लिस्ट तैयार होती है, जिसमें चुने गए कैंडिडेट्स के नाम दर्ज रहते हैं.

  • कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
  • शारीरिक माप परीक्षण (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)

MP Police Recruitment 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती का नामMP Police Recruitment 2026
भर्ती संस्थामध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
कुल पद9,662
मुख्य पदकॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल (ड्राइवर), ASI, SI, सूबेदार, स्टेनोग्राफर सहित अन्य
ऑफिशियल नोटिफिकेशनजल्द जारी होगा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरूनोटिफिकेशन जारी होने के बाद
चयन प्रक्रियाCBT, PST, PET, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट
आधिकारिक वेबसाइटhttps://esb.mp.gov.in/

सरकारी नौकरी का सपना करें पूरा

सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए हमेशा युवाओं में दौड़ देखने को मिलती है, जिसका सबसे बड़ा कारण अच्छा करियर, सैलरी और सम्मानजनक नौकरी का एहसास होना है. अगर आप भी इन भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो जरूरी है कि अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होते ही अपना अवेदन पूरा कर लें. अक्सर युवा डरते है कि भर्ती में चुने जाएंगे या नहीं. लेकिन आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि भर्ती 50 या 100 पदों पर नहीं, बल्कि 9,662 पदों पर होनी है, यानी अगर आपने तैयारी कर ली है, तो हो सकता है कि आप इन पदों के लिए अच्छे हों. आपका परीक्षा पास करना न सिर्फ आपके लिए बल्कि परिवार की जिंदगी बेहतर बना सकता है.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर लेकर आई है. कुल 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही MPESB विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा. अगर आप इन भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ