Nirmal Pareek
Read More
DU 1st Merit List 2022 Released: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने फॉर्स्ट राउंड काउंसलिंग के तहत सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के इच्छुक सभी छात्र कट-ऑफ लिस्ट को ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in और du.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – DU Merit List 2022: डीयू की फर्स्ट मेरिट लिस्ट 5 बजे होगी जारी, यहां सबसे पहले कर पाएंगे चेक
इसके अलावा सीधा सीट अलॉटमेंट देखने के लिए यहां क्लिक करें-
DU UG First Cut Off List 2022: Direct Link
दिल्ली यूनिवर्सिटी सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद आपको आवंटित सीट एक्सेप्ट करनी होगी। उसे ब्लॉक करके उसपर दाखिले की प्रक्रिया शुरू करनी होगी। इसके लिए दूसरे राउंड का इंतजार न करें। अगर आपको सीट नहीं मिली है तो आप दूसरे राउंड के लिए रजिस्टर करें।
दिल्ली यूनिवर्सिटी सीयूईटी स्कोर के आधार पर इस साल अपने यहां अंडरग्रेजुएट क्रोसेज में एडमिशन दे रही है। इससे पहले एडमिशन 12वीं क्लास के नंबरों के आधार पर होता था।
वहीं, अभ्यर्थी अलॉट की गई सीट को 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चूज कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित कॉलेज 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म्स को वेरीफाई कर अप्रूव करेंगे। वहीं एडमिशन शुल्क जमा कराने की लास्ट डेट 24 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है।
अभी पढ़ें – DU Merit List 2022 Released: डीयू की फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी, इस Direct Link से सबसे पहले करें चेक
बता दें कि डीयू के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के माध्यम से प्रवेश तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है- आवेदन पत्र जमा करना, चयन करना कार्यक्रम और वरीयताएँ भरना और सीट आवंटन और प्रवेश। दिल्ली यूनिवर्सिटी इस साल तीन कट ऑफ लिस्ट जारी करने वाला है। इसके बाद खाली सीटों के आधार पर अगली कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।