Niharika Gupta
Read More
CUSAT CAT 2023 registration: कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CUSAT) ने सभी पीजी और यूजी कार्यक्रमों के लिए कैट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैट 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 फरवरी को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admissions.cusat.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
हालांकि, उम्मीदवार लेट फीस के साथ 6 मार्च, 2023 तक भुगतान कर सकते हैं। CUSAT CAT 2023 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 29 अप्रैल, 30 और 1 मई, 2023 को आयोजित होने वाली है। यूजी और पीजी प्रोग्राम के लिए प्रवेश पत्र 18 अप्रैल से 1 मई तक उपलब्ध होंगे।
यहां रजिस्टर करने के लिए सीधा लिंक
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।