---विज्ञापन---

शिक्षा

[OUT Soon] CBSE Class 12th Result 2026: कब तक आ सकता है सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? जानिए संभावित तारीख और कैसे देखें परिणाम

CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे आने की तारीख अभी साफ नहीं है ऐसे में छात्र रिजल्ट आने को लेकर परेशान हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब तक आ सकता है और रिजल्ट कैसे चेक करें चलिए जानते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: May 6, 2026 10:18
CBSE Class 12th Result 2026
Photo Credit- News24GFX

CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. सीबीएसई बोर्ड कक्षा बारहवीं के परिणाम कब तक जारी करेगा छात्रों के मन में यहीं सवाल है. सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परिणाम जारी कर चुका है. हर साल 10वीं के परिणाम आने के कुछ दिनों बाद 12वीं के नतीजे आ जाते थे. हालांकि, इस बार 12वीं के नतीजे अभी तक नहीं आए हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परिणाम का इंतजार कब खत्म होगा चलिए जानते हैं.

सीबीएसई बोर्ड 12वीं परिणाम की संभावित तारीख (CBSE Class 12th Result 2026 Date)

सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे जल्द जारी कर सकता है. खबरों के मुताबिक, मई महीने की तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने पीटीआई से बात करते हुए बताया था कि, रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है. ऐसे में रिजल्ट 10 से 15 मई के बीच आ सकता है. छात्रों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है. परिणाम जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – CBSE 12वीं के नतीजे आने में क्यों हो रही इतनी देरी, पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

कैसे देखें सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट

  • सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद आप ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं.
  • आप results.cbse.nic.in वेबसाइट पर जाएं और CBSE Class 12 Result 2026 पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट देखने के लिए आप एडमिट कार्ड तैयार रखें. आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर सबमिट करें.
  • सभी डिटेल्स सबमिट करने के बाद आप मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.

ये भी पढ़ें – विदेश पढ़ना चाहते हैं? IELTS के अलावा ये इंग्लिश टेस्ट भी पूरा कर सकते हैं सपना

---विज्ञापन---

कहां-कहां देख सकेंगे रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक के कारण छात्रों को परेशानी हो सकती है. ऐसे में रिजल्ट देखने के लिए अन्य विकल्प के बारे में पहले ही जान लें. छात्र results.cbse.nic.in के अलावा cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in और UMANG App के जरिए मार्कशीट देख सकते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2026 10:03 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.