विदेश पढ़ना चाहते हैं? IELTS के अलावा ये इंग्लिश टेस्ट भी पूरा कर सकते हैं सपना
विदेश में पढ़ने के लिए अंग्रेजी की सही जानकारी होना जरूरी है, इसी को जानने के लिए आमतौर पर IELTS टेस्ट होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इसके अलावा भी कई मान्यताप्राप्त टेस्ट हैं, जो इंग्लिश स्किल बताते हैं.

कई स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वह विदेश में जाकर पढ़े, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं होती है कि IELTS के अलावा भी कुछ ऐसे टेस्ट है, जो उनकी इंग्लिश स्किल्स कितनी अच्छी है, बता देते हैं और कई देशों में मान्य भी हैं.
विदेश जाने से पहले क्यों जरूरी है इंग्लिश टेस्ट?
2 / 9अगर आप विदेश में पढ़ाई, नौकरी या स्थायी निवास (PR) का सपना देख रहे हैं, तो सबसे पहले आपकी अंग्रेजी भाषा की क्षमता को परखा जाता है. यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य इंग्लिश टेस्ट देना जरूरी हो जाता है.
IELTS: सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद विकल्प
3 / 9IELTS एक ऐसा टेस्ट है जिसे यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है. इसमें Listening, Reading, Writing और Speaking जैसे चार सेक्शन होते हैं, जो आपकी भाषा क्षमता को पूरी तरह जांचते हैं. इसमें पास होने के बाद विदेश जाने का रास्ता साफ हो जाता है.
TOEFL: अमेरिकी यूनिवर्सिटीज की पहली पसंद
4 / 9TOEFL मुख्य रूप से अमेरिका में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों के लिए बेहद लोकप्रिय है. यह टेस्ट Reading, Listening, Speaking और Writing पर आधारित होता है और अधिकतर अमेरिकी यूनिवर्सिटीज इसे प्राथमिकता देती हैं.
PTE Academic
5 / 9PTE Academic एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट है, जिसमें आपको जल्दी रिजल्ट मिल जाता है, लगभग 48 घंटे के अंदर. यह ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूके में मान्य है, जिससे यह छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.
Duolingo English Test
6 / 9Duolingo टेस्ट उन छात्रों के लिए बढ़िया है जो कम खर्च और कम समय में परीक्षा देना चाहते हैं. यह पूरी तरह ऑनलाइन होता है और लगभग एक घंटे में पूरा हो जाता है, जिसे 4000+ यूनिवर्सिटीज (यूएसए, कनाडा, यूरोप) स्वीकार करती है.
CELPIP
7 / 9अगर आपका लक्ष्य कनाडा में PR या वर्क वीजा है, तो CELPIP टेस्ट आपके लिए सही विकल्प हो सकता है. यह टेस्ट रोजमर्रा की अंग्रेजी पर आधारित होता है, जिससे इमिग्रेशन प्रक्रिया में मदद मिलती है.
Cambridge English
8 / 9Cambridge English Qualifications अलग-अलग लेवल जैसे A2 से C2 तक उपलब्ध होते हैं. यह टेस्ट यूके और यूरोप में काफी मान्य है और इसकी खासियत है कि इसका सर्टिफिकेट लंबे समय तक वैध रहता है.
सही टेस्ट का चुनाव कैसे करें?
9 / 9हर देश और यूनिवर्सिटी की अलग-अलग जरूरतें होती हैं, इसलिए टेस्ट चुनने से पहले अच्छी तरह जानकारी लेना जरूरी है. जैसे अमेरिका के लिए TOEFL, कनाडा PR के लिए IELTS General या CELPIP बेहतर विकल्प माने जाते हैं. इसलिए सिर्फ एक टेस्ट के भरोसे रहने से अच्छा है आप इन टेस्ट की भी मदद लें, ताकि आपका सपना पूरा हो सके. (Image: Pexels)









