CBSE 12वीं के नतीजे आने में क्यों हो रही इतनी देरी, पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

देशभर के लाखों छात्र और उनके अभिभावक इस समय एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि अन्य राज्यों के बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बावजूद सीबीएसई में देरी क्यों हो रही है. जानिए देरी की वजह और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बातों की सच्चाई.

CBSE RESULT
1 / 8

विज्ञापन

नतीजों का बेसब्री से इंतजार

नतीजों का बेसब्री से इंतजार2 / 8

सीबीएसई 12वीं कक्षा के छात्र इन दिनों अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. परीक्षा संपन्न हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है कि वह कब 12वीं का रिजल्ट घोषित करेंगे.

विज्ञापन

क्या चेकिंग में हुई है कोई गलती?

क्या चेकिंग में हुई है कोई गलती?3 / 8

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह चर्चा थी कि कॉपी चेकिंग में तकनीकी गड़बड़ी हुई है. हालांकि, सीबीएसई ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह भ्रामक और गलत बताया है.

पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली

पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली4 / 8

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से पूरी हुई है. छात्रों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत खबरों पर ध्यान न दें.

विज्ञापन

मजबूत है डेटा सिस्टम

मजबूत है डेटा सिस्टम5 / 8

अंकों को पोर्टल पर चढ़ाने में गड़बड़ी की खबरों पर सफाई देते हुए अधिकारियों ने इसे 'फुल-प्रूफ' बताया है. हर कॉपी की जांच कई स्तरों पर होती है और डेटा को बार-बार वेरिफाई किया जाता है, ताकि स्टूडेंट्स को किसी तरह की परेशानी न हो. यही वजह है कि 12वीं का रिजल्ट आने में इतना वक्त लग रहा है.

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?6 / 8

अगर हम पिछले साल यानी 2025 के आंकड़ों को देखें, तो 12वीं कक्षा के नतीजे मई के दूसरे हफ्ते में घोषित किए गए थे. बोर्ड का लक्ष्य हमेशा समय पर परिणाम जारी करना रहता है ताकि छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो.

विज्ञापन

कब आएगा 12वीं का रिजल्ट?

कब आएगा 12वीं का रिजल्ट?7 / 8

सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 12वीं के नतीजे मई 2026 के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाने की पूरी संभावना है. फिलहाल बोर्ड अंतिम डेटा प्रोसेसिंग और रिजल्ट कंपाइलेशन के काम को तेजी से पूरा करने में जुटा है.

एडमिशन के लिए जरूरी सलाह

एडमिशन के लिए जरूरी सलाह8 / 8

बोर्ड की कोशिश है कि मई के मध्य तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाए ताकि छात्र कॉलेज दाखिले के लिए समय पर आवेदन कर सकें. साथ ही बोर्ड ने सभी से अपील की है कि किसी भी तरह की फर्जी खबर पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ही भरोसा करें और पोर्टल पर लिंक https://cbseresults.nic.in/ सक्रिय होने का इंतजार करें. (Images: AI/Pexels)

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन