---विज्ञापन---

शिक्षा

[OUT Soon] CBSE Class 12th Result Live Updates: जल्द खत्म होगा छात्रों का इंतजार, cbse.gov.in पर देख सकेंगे सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026

CBSE Class 12th Result Live Updates: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाने की उम्मीद है. बोर्ड की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 को समाप्त हो चुकी हैं और अब कॉपियों के मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है.

Author
Written By: Raja Alam Updated: May 7, 2026 15:33 IST

CBSE Class 12th Result Out Soon Live Updates: सीबीएसई कक्षा 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. बोर्ड ने 10 अप्रैल को परीक्षाएं पूरी करने के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है. ताजा अपडेट के अनुसार, नतीजे मई के तीसरे सप्ताह यानी 12 से 20 मई के बीच जारी किए जा सकते हैं.

सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइटें

परिणाम घोषित होते ही छात्र बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं. मुख्य रूप से cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक सक्रिय किए जाएंगे. भारी ट्रैफिक को देखते हुए इन तीनों में से किसी भी पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं. वहां “Senior School Certificate Examination Results 2026” के लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर व स्कूल आईडी दर्ज करें. सबमिट बटन दबाते ही आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी.

डिजीलॉकर से सीबीएसई 12वीं मार्कशीट डाउनलोड कैसे करें?

डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करके ‘Education’ सेक्शन में जाएं और सीबीएसई बोर्ड का चुनाव करें. यहां अपनी मार्कशीट सर्च करने के लिए रोल नंबर और वर्ष 2026 का चयन करें. इसके बाद आपकी डिजिटल हस्ताक्षरित मार्कशीट डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगी, जो हर जगह मान्य है.

---विज्ञापन---

उमंग ऐप पर सीबीएसई रिजल्ट कैसे देखें?

उमंग (UMANG) ऐप का उपयोग करके भी छात्र अपना मोबाइल पर रिजल्ट देख सकते हैं. ऐप में सीबीएसई (CBSE) विकल्प खोजें और कक्षा 12वीं के परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें. अपना क्रेडेंशियल भरते ही आपको अपना विस्तृत स्कोरकार्ड प्राप्त हो जाएगा.

SMS से CBSE 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

बिना इंटरनेट के रिजल्ट देखने के लिए एसएमएस सेवा एक बेहतरीन विकल्प है. अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर “CBSE12 (रोल नंबर) (जन्म तिथि) (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)” टाइप करें और इसे 7738299899 पर भेज दें. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट एसएमएस के जरिए आपके फोन पर आ जाएगा.

---विज्ञापन---

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक

छात्रों की सुविधा के लिए सीबीएसई अपनी मुख्य वेबसाइट पर सीधा लिंक उपलब्ध कराता है. आप सीधा results.cbse.nic.in पर जाकर क्लास 12th रिजल्ट के टैब पर क्लिक कर सकते हैं. भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट की पीडीएफ सेव करना और प्रिंटआउट लेना न भूलें.

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए न्यूज 24 से जुड़े रहें…

---विज्ञापन---
15:33 (IST) 7 May 2026
CBSE Class 12th Result Live Updates: इन 4 सरकारी पोर्टल्स पर जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक यहां देखें

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्र कई आधिकारिक पोर्टल्स पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। मुख्य वेबसाइटों में cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in शामिल हैं, जहां रोल नंबर के जरिए तुरंत रिजल्ट देखा जा सकता है।

14:09 (IST) 7 May 2026
CBSE Class 12th Result Live Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बिना जारी होंगे नतीजे, वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं करेगा। नतीजों के साथ ही पास प्रतिशत, जेंडर-वाइज आंकड़े और राज्यों के प्रदर्शन की विस्तृत रिपोर्ट सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी।

13:21 (IST) 7 May 2026
CBSE Class 12th Result Live Updates: इन 3 जानकारियों के बिना नहीं देख पाएंगे सीबीएसई 12वीं का स्कोर, जानें यहां

सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने पास प्रवेश पत्र (Admit Card) तैयार रखना होगा। रिजल्ट पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए मुख्य रूप से रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी।

13:10 (IST) 7 May 2026
CBSE Class 12th Result Live Updates: छात्र रहें तैयार, सीबीएसई नहीं करेगा रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान

सीबीएसई बोर्ड इस बार कक्षा 12वीं के नतीजों की तारीख और समय की अधिकारिक घोषणा पहले से नहीं करेगा। पिछले कुछ वर्षों की परंपरा को देखते हुए, बोर्ड सीधे परिणाम लिंक सक्रिय करेगा, जिससे छात्रों को अचानक ही अपने स्कोर देखने को मिल सकते हैं।

12:25 (IST) 7 May 2026
CBSE Class 12th Result Live Updates: बिना इंटरनेट भी कैसे देख पाएंगे सीबीएसई 12वीं 2026 का रिजल्ट, जानें यहां

सीबीएसई 12वीं के छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप पर भी देख सकते हैं। भारी ट्रैफिक के दौरान ये ऐप्स बेहतर विकल्प साबित होते हैं, जहाँ छात्र अपना डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित रूप से डाउनलोड कर सकते हैं।

11:41 (IST) 7 May 2026
CBSE Class 12th Result Live Updates: पिछले साल किस तारीख को आया था रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजे वर्ष 2025 में 13 मई को आधिकारिक तौर पर घोषित किए गए थे। पिछले रुझानों को देखते हुए, वर्ष 2026 के परिणाम भी मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आने की पूरी संभावना है।

First published on: May 07, 2026 11:35 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.