Niharika Gupta
Read More
Bihar DCECE 2023 result: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड, (BCECE) ने पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग, पैरा मेडिकल इंटरमीडिएट लेवल और पैरा मेडिकल सेकेंडरी लेवल का रिजल्ट (BCECE DCECE Result 2023) जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार DCECE[PE/PM/PMM]-2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) 2023 (PE/PM/PMM), परीक्षा 24 जून और 25 जून को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा को क्वालीफाई किए हैं, उन्हें BCECE DCECE 2023 की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए शामिल होना होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स को सबमिट करना होगा। जल्द ही काउंसलिंग की डेट भी जारी की जाएगी।
“Rank Card of DCECE[PE/PM/PMM]-2023” रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।