Bihar ITICAT Result 2023: बिहार आईटीआईसीएटी का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक, इस तरह से डाउनलोड करें रैंक कार्ड
Edited By Niharika Gupta

Bihar ITICAT Result 2023
Edited By Niharika Gupta

Bihar ITICAT Result 2023
Bihar ITICAT Result 2023: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (ITICAT 2023) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। साथ ही रैंक कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार आईटीआई प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर चेक और डाउनलोड जा सकते हैं।
बिहार ITICAT 2023 रिजल्ट चेक करने के दो तरीके हैं – जिलावार रैंक कार्ड और ओपन मेरिट रैंक कार्ड, और दोनों के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
जानकारी दे दें कि बीसीईसीईबी ने 18 जून को पेन और पेपर प्रारूप के रूप में ऑफ़लाइन मोड में आईटीआईसीएटी 2023 आयोजित किया गया था। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे के बीच आयोजित की गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: