BDS vs BAMS vs BHMS: 12वीं के बाद कौन-सा मेडिकल कोर्स है सबसे बेहतर? जानिए करियर, सैलरी की पूरी जानकारी

अक्सर छात्रों का सवाल रहता है कि BDS vs BAMS vs BHMS तीनों कोर्स में क्या अंतर है और कौन सा कोर्स ज्यादा बेहतर है? आइए इस स्टोरी में जानते हैं.

BDS vs BAMS vs BHMS

BDS vs BAMS vs BHMS में क्या है फर्क? (Image: AI)

विज्ञापन

12वीं में बायोलॉजी पढ़ने वाले कई छात्र डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन हर छात्र को एमबीबीएस में प्रवेश नहीं मिल पाता. ऐसे में BDS, BAMS और BHMS जैसे कोर्स ही अच्छे विकल्प बनकर सामने आते हैं, जिसमें मेडिकल वाली इज्जत और कमाई दोनों ही अच्छी होती है. हालांकि, इन तीनों कोर्सों की पढ़ाई, कार्यक्षेत्र और करियर संभावनाएं अलग-अलग हैं. सही जानकारी के अभाव में कई छात्र जल्दबाजी में फैसला कर लेते हैं और बाद में पछताते हैं. इसलिए किसी भी कोर्स को चुनने से पहले उसके भविष्य, नौकरी के अवसर और अपनी रुचि को समझना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: नीट की परीक्षा में कम मार्क्स आने पर क्या करें? निराश होने के बजाय करें ये

विज्ञापन

BDS, BAMS और BHMS में क्या है मुख्य फर्क?

इन तीनों कोर्सों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, लेकिन इनके काम करने का तरीका एक दूसरे से एक दम अलग है. BDS में दांतों और मुख स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों का इलाज सिखाया जाता है. BAMS आयुर्वेद आधारित डॉक्टरी पर केंद्रित है, जहां प्राकृतिक और पारंपरिक उपचार सिखाया जाता है. वहीं BHMS होम्योपैथिक डॉक्टरी कोर्स है. तीनों कोर्सों की अवधि लगभग साढ़े पांच साल होती है, जिसमें इंटर्नशिप भी शामिल रहती है. इसलिए छात्रों को अपनी रुचि और भविष्य में उनके क्या लक्ष्य हैं, उनसके अनुसार विकल्प चुनना चाहिए.

करियर और नौकरी

  • BDS: डेंटल क्लिनिक, अस्पताल और निजी प्रैक्टिस में बेहतर अवसर.
  • BAMS: आयुर्वेद अस्पताल, वेलनेस सेंटर और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में मांग.
  • BHMS: होम्योपैथिक क्लिनिक, अस्पताल और निजी प्रैक्टिस के अच्छे विकल्प.
  • तीनों ही कोर्स करके आप अपने इलाके में क्लिनिक खोल सकते हैं.

आज के समय में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की बढ़ती लोकप्रियता ने BAMS को भी काफी आकर्षक बना दिया है, जबकि डेंटल सेवाओं की लगातार बढ़ती जरूरत BDS को मजबूत करियर विकल्प बनाती है और दूसरे देशों में भी इन सभी कोर्स के अच्छे अवसर मिलते हैं.

कौन-सा कोर्स आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है?

अगर आपकी रुचि दांतों के इलाज और आधुनिक डेंटल तकनीकों में है तो BDS आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. वहीं अगर आप आयुर्वेद और प्राकृतिक मेडिकल में सीखना चाहते हैं, तो BAMS एक शानदार करियर बना सकता है. दूसरी ओर, होम्योपैथी में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए BHMS अच्छा विकल्प माना जाता है. किसी भी कोर्स को चुनते समय सिर्फ सैलरी या लोकप्रियता को नहीं, बल्कि अपनी रुचि, कौशल और करियर के लक्ष्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए. सही निर्णय ही भविष्य में सफलता दिलाएगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ