Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्राइम

‘दस करोड़ दो नहीं तो मिट्टी में मिला देंगे…’ , सिंगर बी प्राक को मिली बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी

सिंगर दिलनूर ने मोहाली पुलिस में धमकी की शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत के मुताबिक, कॉल के बाद उन्हें धमकी भरे वॉयस मैसेज भेजे गए. ऑडियो रिकॉर्डिंग 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Jan 17, 2026 11:31

सिंगर बी प्राक को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने खुद का नाम आरजू बिश्नोई बताया और कहा कि एक हफ्ते में 10 करोड़ दो, वरना मिट्टी में मिला देंगे. पहले सिंगर दिलनूर (जो बी प्राक के साथ काम करते हैं) को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया. लेकिन दिलनूर ने कॉल नहीं उठाया. 6 जनवरी को भी विदेश के नंबर से कॉल किया गया. दिलनूर ने कॉल उठाई लेकिन बात जब अजीब लगी तो उन्होंने कॉल काट दिया. जिसके बाद दिलनूर को वॉयस मैसेज भेजा गया. बता दें, आरजू बिश्नोई, लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है और विदेश में छिप कर बैठा है.

दिलनूर ने मोहाली पुलिस में धमकी की शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत के मुताबिक, कॉल के बाद उन्हें धमकी भरे वॉयस मैसेज भेजे गए. ऑडियो रिकॉर्डिंग 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई.

---विज्ञापन---

‘ये बंद करो, वरना लिस्ट तैयार है…’, लॉरेंस गैंग की नशे का कारोबार करने वालों को धमकी, एक ही रात में 2 जगह फायरिंग भी की

ऑडियो में कहा गया है, ‘हेलो… आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं. बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपये चाहिए. तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है. जिस मर्जी कंट्री में चला जा. आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया न तो नुकसान कर देंगे. इसको फेक कॉल मत समझना. मिलकर चलेगा तो ठीक नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे.’

---विज्ञापन---

मैसेज मिलने के बाद दिलनूर ने 6 जनवरी को ही एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी थी. कॉल पर मिली इस धमकी की जांच की जा रही है.

बता दें, हालही लॉरेन्स गैंग ने रोहिणी में 25 राउंड गोली चलाई थी. यह फायरिंग एक व्यापारी के घर के बाहर की गई थी. इसके बाद पश्चिम विहार में एक जिम और पूर्वी दिल्ली में व्यापारी को टारगेट किया गया. दोनों मामलों में पहले फोन पर धमकी दी गई, फिर घर के बाहर गोलियां चलाई गईं. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने दो वारदातों में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.

First published on: Jan 17, 2026 09:16 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.