सोलो ट्रिप पर गई थी महिला, रेप से बचने के लिए पूरी रात नैनीताल के जंगल में छिपी रही; सुबह गांववालों ने की मदद

ड्राइवर के चंगुल से किसी तरह छूटकर महिला घने जंगलों की ओर भाग निकली. खौफ और चोटों के बावजूद वह रात भर झाड़ियों में छिपी रही ताकि आरोपी उसे ढूंढ न सके.

Women Rape

घटना गुरुवार देर रात की है. (AI इमेज)

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में अकेले घूमने का सपना दिल्ली की एक 31 साल की महिला के लिए उस वक्त किसी बुरे सपने में बदल गया, जब उसके टैक्सी ड्राइवर ने ही दरिंदगी की कोशिश की. आबरू बचाने के लिए महिला को घायल अवस्था में और बिना मोबाइल फोन के कड़ाके की ठंड के बीच पूरी रात नैनीताल के घने जंगलों में छिपकर बितानी पड़ी.

विज्ञापन

घटना गुरुवार देर रात की है. दिल्ली की रहने वाली महिला देहरादून के रास्ते काठगोदाम पहुंची थी, जहां से उसने नैनीताल के लिए एक टैक्सी बुक की. रात करीब 1:30 बजे, जब टैक्सी पटवा डांगर के पास पहुंची, तो ड्राइवर दीपक सिंह बोरा ने टैक्सी को मुख्य मार्ग से हटाकर एक सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया. विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनकर दुष्कर्म की कोशिश की.

विज्ञापन

ड्राइवर के चंगुल से किसी तरह छूटकर महिला घने जंगलों की ओर भाग निकली. खौफ और चोटों के बावजूद वह रात भर झाड़ियों में छिपी रही ताकि आरोपी उसे ढूंढ न सके. शुक्रवार सुबह वह जैसे-तैसे पटवा डांगर गांव पहुँची, जहां स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई.

विज्ञापन

नैनीताल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की. पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया गया और मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टैक्सी नंबर और जीपीएस ट्रैकिंग की मदद से आरोपी ड्राइवर दीपक सिंह बोरा को गिरफ्तार कर लिया है. वह हल्द्वानी का रहने वाला है और किसी दूसरे की टैक्सी चला रहा था. पीड़िता का छीना हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ