'ये बंद करो, वरना लिस्ट तैयार है…', लॉरेंस गैंग की नशे का कारोबार करने वालों को धमकी, एक ही रात में 2 जगह फायरिंग भी की

दिल्ली-NCR में सोशल मीडिया पर सामने आई धमकी भरी पोस्ट से हड़कंप मच गया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लिया गया है.
पोस्ट में नशे के कारोबार को लेकर चेतावनी और जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी जांच एजेंसियां कर रही हैं.

'ये बंद करो, वरना लिस्ट तैयार है…', लॉरेंस गैंग की नशे का कारोबार करने वालों को धमकी, एक ही रात में 2 जगह फायरिंग भी की

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से एक और धमकी आई है सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक और धमकी भरी पोस्ट सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पोस्ट में खुद को राशिद केबलवाला बताते हुए एक व्यक्ति ने कुछ कुख्यात नामों का हवाला देकर दिल्ली-NCR में कथित तौर पर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को चेतावनी दी है.

विज्ञापन

पोस्ट में दावा किया गया है कि नशे का कारोबार आने वाली पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है और इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए. इसके साथ ही पोस्ट में गंभीर और आपराधिक भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने जैसी धमकियां भी दी गई हैं. व्यक्ति ने यह भी कहा है कि उसके पास कई नामों की सूची है और वह एक-एक कर कार्रवाई करेगा.

विज्ञापन

इस पोस्ट में कुछ चर्चित आपराधिक गैंग के नामों और हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह मामला और संवेदनशील हो गया है. सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच इस पोस्ट को लेकर डर और गुस्से का माहौल देखा गया, वहीं कई लोगों ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया है.

कानूनी जानकारों के अनुसार, इस तरह की धमकी भरी पोस्ट न केवल साइबर क्राइम के दायरे में आती है, बल्कि इससे सामाजिक शांति भंग होने का भी खतरा रहता है. माना जा रहा है कि संबंधित एजेंसियां पोस्ट की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके पीछे कौन है और इसका उद्देश्य क्या है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ