MP में राह चलते 16 साल के लड़के को मारा हथौड़ा, सिर कुचलकर पीया खून; पूरे इलाके में दहशत
पुलिस के मुताबिक, लड़के का आरोपी से कोई विवाद नहीं था. ना ही लड़के का आरोपी से रास्ते में कोई झगड़ा हुआ.
Edited By Arif Khan

Edited By Arif Khan

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां समन्ना नाम के गांव में 16 साल के लड़के की दिन दहाड़े हत्या कर दी जाती है. इतना ही नहीं, हत्या करने वाले आरोपी ने उस लड़के के सिर को हथौड़े से कुचलकर उसका खून और मांस भी खाया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभी अपनी पत्नी की हत्या की सजा काटकर जेल से बाहर आया था. पुलिस ने साथ ही बताया कि वह मानसिक विकार से ग्रसित है और उसकी मेडिकल जांच करवाई जाएगी.
16 साल का भरत विश्वकर्मा अपनी बहन से मिलने जा रहा था. तभी रास्तें में गुड्डा पटेल नाम के अपराधी ने पीछे से रॉड से हमला कर दिया. इसके बाद भरत जमीन पर गिर जाता है, फिर गुड्डा पटेल एक हथौड़ा लाता है और उसके सिर पर 15-20 बार हथौड़े से वार करता है. उसका पूरा सिर कुचल देता है, भरत की मौत पर ही मौत हो जाती है.
यह भी पढ़ें : सॉफ्टवेयर इंजीनियर का खाना बनाने पर हुआ सास से झगड़ा, फांसी लगाकर दे दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी
इसके बाद आरोपी वहां से भागा नहीं, बल्कि लड़के के सिर से खून पीया और फिर मांस खाने की भी कोशिश की. इसके बाद वह खेतों में भाग गया. ग्रामीणों ने उसका पीछा किया, पुलिस भी पहुंची और उसे घेरकर पकड़ लिया गया. यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी नरभक्षी की तरह भरत की हत्या करके उसका खून पीता हुआ दिख रहा है.
यह भी पढ़ें : शादी में कांटा बना लिव-इन पार्टनर, एक्ट्रेस ने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला; 12 दिन तक सड़ती रही लाश
पुलिस के मुताबिक, लड़के का आरोपी से कोई विवाद नहीं था. ना ही लड़के का आरोपी से रास्ते में कोई झगड़ा हुआ. भरत का चचेरा भाई विजय विश्वकर्मा भी साथ था. जब हमला हुआ तो वह किसी तरह बचकर वहां से निकल गया. उसने बाद में बताया कि उसके सामने ही उसके भाई को मार दिया गया और वह बचा भी नहीं पाया.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: