Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्राइम

कर्ज चुकाने के लिए महिला के कान काटकर लूटे गहने, फिर किया मर्डर; नींबू के पेड़ के नीचे दबा दी लाश

पुलिस ने शव मिलने के 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति 1 किलो चांदी की पायल बेचने की कोशिश कर रहा है.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 26, 2026 20:28

गुजरात के मेहसाणा के एक गांव में 54 साल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है. शारदाबेन ठाकोर नाम की महिला की हत्या 20 मार्च को की गई थी. परिवार को जब काफी देर तक महिला नहीं मिली तो उसकी खोजबीन की गई. फिर परिवार ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो महिला ‘सविता अमृत फार्म’ में घुसती हुई दिखाई दी. लेकिन वह बाहर नहीं निकली.

फिर फार्म में घुसकर चेक किया गया. पूरा फार्म खंगालने के बाद एक नींबू के पेड़ के नीचे ताजी खोदी गई मिट्टी दिखाई दी. उस मिट्टी पर मक्खियां भिनभिना रही थीं. जब उस जगह की खुदाई की गई, तो महिला का शव उसमें दफन मिला. महिला के कान कटे हुए थे और 4.40 लाख रुपये के सोने के गहने गायब थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : लूडो में भाभी से हार झेल नहीं पाया देवर, बदले की आग में उठाया खौफनाक कदम

पुलिस ने शव मिलने के 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति 1 किलो चांदी की पायल बेचने की कोशिश कर रहा है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिनकुमार मुकुंदभाई दंतानी बताया गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘अय्याश’ बाबा गिरफ्तार, प्राइवेट केबिन में करता था गंदी हरकत, 100 अश्लील वीडियो मिले; मर्डर का भी है आरोप

गिरफ्तारी के बाद, आरोपी ने कबूल किया कि बढ़ते कर्ज की वजह से उसने इस अपराध को अंजाम दिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और 3.40 लाख रुपये के चोरी के गहने बरामद कर लिए हैं. आरोपी 27 मार्च तक पुलिस रिमांड पर है.

First published on: Mar 26, 2026 08:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.