Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्राइम

‘शादी की साड़ी दिखाई …’, प्रेमिका ने की दूसरे से सगाई तो कर लिया सुसाइड, वैलेंटाइन-डे मनाने का बना रहा था प्लान

बेंगलुरु में 26 साल के बॉडीबिल्डर किरण ने प्रेमिका की सगाई होने से दुखी होकर खुदकुशी कर ली. वैलेंटाइन डे की तैयारी कर रहे किरण ने सुसाइड नोट में प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया.

Author
Written By: Raja Alam Updated: Feb 8, 2026 22:36

वैलेंटाइंस वीक की खुशियों के बीच बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्यार में टूटे एक युवक की दर्दनाक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया. बेंगलुरु के महालक्ष्मी लेआउट इलाके में एक 26 साल के जिम ट्रेनर और बॉडीबिल्डर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान किरण के रूप में हुई है, जो अपनी प्रेमिका की किसी और से सगाई होने की खबर से बेहद सदमे में था. किरण पिछले तीन साल से उस महिला के साथ रिश्ते में था और उसके साथ भविष्य के सपने देख रहा था. शनिवार शाम को जब उसने यह खौफनाक कदम उठाया, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

शादी का कार्ड और साड़ी देख टूटा दिल

किरण के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो हफ्तों से बहुत परेशान था. उसकी प्रेमिका ने उसे न केवल अपनी सगाई के बारे में बताया, बल्कि उसे अपनी शादी का जोड़ा और शादी का कार्ड भी दिखाया था. किरण वैलेंटाइन डे पर अपनी प्रेमिका को एक खास तोहफा देने और उनके रिश्ते का जश्न मनाने की योजना बना रहा था. लेकिन अचानक मिली इस खबर ने उसे मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया और वह गहरे तनाव में चला गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एक ही फ्लोर 25 लोगों को बेच डाला, गुरुग्राम में 500 करोड़ का फर्जीवाड़ा, 32nd Avenue का CEO अरेस्ट

सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

खुदकुशी करने से पहले किरण ने अपनी मां से एक सफेद कागज और पेन मांगा था. जब मां ने शक जताया, तो उसने पैसों के लेन-देन की बात कहकर उन्हें टाल दिया. बाद में उसने कमरे के अंदर जाकर सुसाइड नोट लिखा और खुद को फंदे से लटका लिया. सुसाइड नोट में किरण ने अपनी मौत के लिए अपनी प्रेमिका और उसकी मां को जिम्मेदार ठहराया है. उसने नोट में अपने मोबाइल का पासवर्ड भी लिखा है ताकि पुलिस जरूरी सबूत जुटा सके.

---विज्ञापन---

मेहनत की कमाई लुटाने के बाद मिला धोखा

परिवार वालों का आरोप है कि किरण ने अपनी प्रेमिका के कर्ज चुकाने के लिए अपनी कड़ी मेहनत की कमाई खर्च कर दी थी. उसने लड़की को अपने परिवार से भी मिलवाया था और जल्द ही शादी करने की बात कही थी. कई बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके किरण के इस फैसले से उसका परिवार और दोस्त सदमे में हैं. महालक्ष्मी लेआउट पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और अब आगे की जांच जारी है.

First published on: Feb 08, 2026 10:36 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.