---विज्ञापन---

बिजनेस

Union Budget 2026: ‘आधी आबादी’ के लिए शी-मार्ट योजना का ऐलान, जानिए बजट में महिलाओं को और क्या-क्या मिला?

Union Budget 2026 For Women: यूनियन बजट 2026-2027 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई योजनाओं का ऐलान किया गया. इसमें शी-मार्ट स्कीम और फीमेल स्टूडेंट्स के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल तैयार किए जाने की बात सबसे ज्यादा की जा रही है.

Author Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 1, 2026 15:09

Women Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश किए गए देश के केंद्रीय बजट 2026-2027 में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए ‘शी-मार्ट्स’ स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया है. रविवार, 1 फरवरी को संसद में बोलते हुए सीतारमण ने कहा, ‘शी मार्ट्स’ कम्युनिटी ओनरशिप वाले रिटेल आउटलेट के तौर पर एस्टेब्लिश किए जाएंगे. इसके अलावा केंद्र सरकार चंदन की खेती को बढ़ावा देने जैसे दूसरे पहलों के साथ-साथ इसे साकार करने के लिए राज्य सरकारों के साथ साझेदारी करेगी.

शी मार्ट के फायदे

इस स्कीम के तहत उन महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो रोजगार के लिए घर से ज्यादा दूर नहीं जा सकती हैं. उनके लिए कम्युनिटी एरिया में ही रिटेल आउटलेट चलाने का मौका होगा. इससे महिलाओं की इनकम भी बढ़ेगी और फाइनेंशियल सिक्योरिटी भी बेहतर होगी. गौरतलब है कि पिछले बजट में लखपति दीदी योजना का ऐलान किया था, और इस बार ‘शी-मार्ट्स’ स्कीम को लाया गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Sports Budget 2026 : ‘भारत को खेल के सामान का हब बनाएंगे’, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान

महिलाओं के लिए हॉस्टल की सुविधा

वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि सरकार देश के हर जिसे में गर्ल्स हॉस्टल तैयार करेगी. इससे एजुकेशन के साथ-साथ फीमेल स्टूडेंट्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी भी एनश्योर हो पाएगी. हायर एजुकेशन में छात्राओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है. सीतारमण ने अपने भाषण में कहा, ‘VGF (वायबिलिटी गैप फंडिंग) और कैपिटल सपोर्ट के जरिए, हर जिले में एक लड़कियों का हॉस्टल स्थापित किया जाएंगे.’

---विज्ञापन---

शिक्षा में महिलाओं की चुनौतियां

बजट भाषण पढ़ते वक्त उन्होंने ऐसी सुविधाओं की कमी के कारण महिलाओं को उच्च शिक्षा में आने वाली दिक्कतों को हाइलाइट किया. ‘हायर एजुकेशन, STEM संस्थानों में, पढ़ाई के लंबे घंटे और लैबोरेट्रीज का काम गर्ल स्टूडेंट्स के लिए कुछ चुनौतियां पेश करते हैं.’ वित्त मंत्री ने प्रमुख आर्थिक केंद्रों के पास नए एकेडेमिक क्लस्टर स्थापित करने के बारे में भी बात की. सीतारमण ने कहा, ‘हमारी सरकार प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर के आसपास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाने में राज्यों का समर्थन करेगी.’

First published on: Feb 01, 2026 02:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.