UPI Now Pay Later: आजकल ज्यादातर लोग ऑनलाइन सुविधा को अपना रहे हैं। ऐसे में कहीं न कहीं हम सभी कैशलेस होते जा रहे हैं। बैंक से सीधा लेनदेन करने की आदत सुविधाजनक तो है लेकिन इससे कई बार हमें जानकारी ही नहीं रहती कि कितना खर्च कर रहे हैं। लगातार ऑनलाइन पेमेंट करने की आदत कई बार बैंक खाता खाली होने की भी वजह बन जाती है। जबकि, कई बार कहीं से पेमेंट थोड़ी लेट आनी होती है और उससे पहले अगर कोई पेमेंट करनी हो तो हम या तो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं या फिर कोई ऐसी सुविधा की तलाश में रहते हैं जो बाद में पैसे पे करने की सुविधा दे।
यूपीआई ने शुरू की नई सर्विस
यूपीआई यानी यूनिफाइड इंटरफेस पेमेंट सिस्टम में एक नई सर्विस जुड़ चुकी है। ऐसे में अगर बैंक में जीरो अकाउंट बैलेंस है तब भी आप पेमेंट कर सकते हैं। अब ‘UPI Now Pay Later’ की सुविधा आ गई है। इस सर्विस के तहत आपको बाद में पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी।
कैसे करेगा काम
अगर आपके बैंक खाते में पैसे नहीं है लेकिन आपको कहीं ऑनलाइन पेमेंट करनी जरूरी है तो ऐसे में आप ‘UPI Now Pay Later’ की सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। दरअसल, आरबीआई की ओर से क्रेडिट लाइन सर्विस (UPI Credit Line Service) को उपलब्ध करवाया जा रहा है। ऐसे में आप बैंक खाता खाली होने पर तुरंत यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) कर सकते हैं।
बाद में करना होगा भुगतान
यूपीआई की पे लेटर सर्विस को क्रेडिट लाइन के जरिए शुरू किया गया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के बाद आपको उतनी पेमेंट करनी होगी जितनी आपने पहले की थी। जानकारी के लिए बता दें कि यूपीआई यूजर्स अभी तक सेविंग अकाउंट, प्रीपेड वॉलेट, क्रेडिट कार्ड और ओवरड्राफ्ट खाते को ही UPI से लिंक कर सकते थे, लेकिन इसमें अब क्रेडिट लाइन लिमिट सर्विस को भी जोड़ा गया है। इसका इस्तेमाल करके यूजर्स पे लेटर सर्विस का लाभ पा सकेंगे।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
6 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
8 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
8 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
11 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
12 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
15 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
17 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
17 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
20 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines