Crude Oil Price Surge: सऊदी में हमले के बाद भड़का कच्चा तेल, $111 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड; जानें अपनी जेब पर असर

Crude Oil Price Hike 2026: सऊदी अरब में हमलों के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल $111 प्रति बैरल के पार पहुंचा. जानिए पश्चिम एशिया तनाव, सप्लाई संकट और क्रूड की तेजी का भारत पर प्रभाव.

Brent Crude Oil Price Surges to 111 Dollars per Barrel Saudi Arabia Attacks Impact in Hindi.

सऊदी अरब में हमले के बाद क्रूड ऑयल $111 के पार पहुंच गया है.(फोटो- AI)

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार से कच्चे तेल (Crude Oil) को लेकर एक बेहद चिंताजनक खबर आ रही है. सऊदी अरब में हुए हालिया हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमत उछलकर $111 प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. वहीं, अमरीकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी $99 प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है.

विज्ञापन

पश्‍च‍िम एशिया (West Asia) में जारी तनाव और युद्ध के कारण दुनिया भर में ईंधन की सप्लाई ठप होने की आशंका गहरा गई है. जान‍िये कच्चे तेल में आई इस ताजा तेजी की मुख्य वजहें क्या हैं और इसका ग्लोबल मार्केट पर क्या असर पड़ रहा है.

विज्ञापन

सऊदी अरब में हमले के बाद क्यों बिगड़े हालात?

सऊदी अरब में हुए घातक हमलों के बाद अमेर‍िका ने वहां स्थित अपने दूतावासों से कर्मचारियों और उनके परिवारों को वापस लौटने का आदेश दे दिया है. इस घटना ने तेल आपूर्ति (Oil Supply) को लेकर बाजार में भारी अनिश्‍च‍ितता पैदा कर दी है.

अगर इस साल के आंकड़ों पर गौर करें तो कच्‍चा तेल 80% से ज्यादा महंगा हो गया है. इसके पीछे अमेर‍िका-ईरान संघर्ष और फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से तेल आपूर्ति में आई बाधाएं सबसे बड़ी वजहें हैं. अमेर‍िका और ईरान के बीच चल रहा ये तनाव प‍िछले 9 महीने से चल रहा है.

विज्ञापन

स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज में खतरा:
तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज के रास्ते जहाजों की आवाजाही पर हमले तेज हो गए हैं. हूती विद्रोहियों और ईरान समर्थित गुटों ने सऊदी अरब और समुद्री तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने से कमर्शियल शिप्स अपनी लोकेशन छुपाकर तेल की सप्लाई करने को मजबूर हैं.

अमेरिका-इजराइल के नए हमले की योजना?
न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेर‍िका में होने वाले मिडटर्म चुनावों के बाद अमेर‍िका और इजराइल ईरान के खिलाफ नए सिरे से सैन्य हमले की योजना बना रहे हैं. इस खबर ने क्रूड ऑयल के दामों में आग में घी का काम किया है.

विज्ञापन

रूस से अमेर‍िका जाएगा डीजल:
इन सब के बीच एक राहत भरी खबर यह है कि रूसी डीजल से भरा एक टैंकर अमेर‍िका के लिए रवाना होने वाला है, जो मॉस्को और अमेर‍िका के बीच हुए सप्लाई समझौते का हिस्सा है.

आम आदमी पर क्या होगा असर?
कच्चे तेल की कीमतें जब भी 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर जाती हैं, तो इसका सीधा असर भारत जैसे बड़े आयातक देशों पर पड़ता है. पेट्रोल-डीजल और लॉजिस्टिक्स (ट्रांसपोर्ट) का खर्च बढ़ने से खाने-पीने की चीजें और रोजमर्रा का सामान महंगा हो सकता है. दूसरी ओर क्रूड के दामों में बढ़ोतरी से भारतीय शेयर बाजार पर नकारात्मक दबाव देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ