Alert, देश का बड़ा बैंक बढ़ा सकता है ब्याज दरें, लोन लेना हो जाएगा महंगा

आने वाले समय में देश का बड़ा बैंक अपने ग्राहकों को झटका दे सकता है। इसके पीछे नेट प्रॉफिट में आई कमी को माना जा रहा है।

UCO Bank, UCO Bank Quarterly results, UCO Bank Share Price, UCO Bank Stock Price, UCO Bank share news, UCO Bank results, UCO Bank Q2 results,

Photo Credit: Google

विज्ञापन

UCO Bank Q2 Results: देश का एक बड़ा बैंक अपने ग्राहकों को झटका दे सकता है। अपनी ब्याज की दरें बढ़ाकर कर्ज ग्राहकों के लिए महंगा कर सकता है। बैंक का नाम है यूको बैंक। ऐसे में अगर आप यूको बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हुआ ये है कि Q2 के रिजल्ट बैंक के लिए कुछ खास नहीं रहे हैं। इस Q2 में बैंक का मुनाफा कम हुआ है। ईयर टू ईयर आंकड़ों की बात करें तो बैंक को पिछले साल 504 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था, जो अब 402 करोड़ रुपए पर आ गया। यानी 20 फीसदी की कमी सीधे तौर पर देखी गई है।

विज्ञापन

कर्ज से पैसा तो कमाया फिर भी नेट प्रॉफिट रहा कम

हालांकि कर्ज पर मिलने वाली ब्याज से बैंक की इनकम बढ़ी है। इससे बैंक की इनकम 1,917 करोड़ रुपए पर आ गई है। पिछले साल ये 1,770 करोड़ रुपए थी। नेट प्रॉफिट कम होने से 0.79 फीसदी की गिरावट यूको बैंक के शेयर में देखने को मिली। अब आने वाले समय में बैंक अपनी भरपाई के लिए ब्याज की दरें बढ़ा सकता है। अमूमन देखा जाता है कि Q2 के लॉस होने के बाद बैंक ये कदम उठाते हैं।

शेयर बाजार में स्थिति हो सकती है खराब

इससे UCO बैंक के ग्राहकों को एक झटका लग सकता है। दूसरी तरफ नुकसान की वजह की बात करें तो बैंक के खर्चों में इजाफा हो रहा है। जिसे कंट्रोल नहीं किया गया तो बैंक के नेट प्राॉफिट में और कमी देखने को मिल सकती है। इसके बाद सोमवार का दिन बैंक के लिए अहम है, शेयर बाजार के पहले घंटे पर बैंक की नजर होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ