खुशखबरी! जो ले रहे हैं कर्ज, वो निभा रहे हैं फर्ज, CIBIL रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

CIBIL रिपोर्ट भारत के लिए खुशखबरी लेकर आई है। इससे भारत की इकॉनमी को बूस्ट मिलना तय माना जा रहा है।

Indian Economy

Indian Economy

CIBIL Report: जो ले रहे हैं कर्ज, वो निभा रहे हैं फर्ज..जी हां, भारत देश के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। देश में कर्ज लेने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है लेकिन दूसरी तरफ लोग समय से अपना कर्ज चुका भी रहे हैं। सिबिल की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा लोन इस बार लिए गए हैं। लेकिन सिबिल स्कोर ज्यादा खराब नहीं हुआ है। डिफॉल्ट करने वालों की दर 1 फीसदी से भी कम है।

आंकड़े रहे हैं शानदार

सेक्टर की बात करें तो ऑटो के साथ पर्सनल लोन इस में सभी की पसंद रहा है। कोविड के बाद से वैसे भी NBFC से लोन लेने की दर में इजाफा हुआ है। साल 2020 के बाद से हर साल 20 से 25 फीसदी ज्यादा ग्राहक पर्सनल लोन की तरफ जा रहे हैं। ऑटो सेक्टर में जहां सिर्फ 0.69 फीसदी ग्राहक डिफॉल्टर निकले वहीं पर्सनल लोन के मामले में ये आंकड़ा 0.83 फीसदी रहा है।

कम NPA से होगी देश की तरक्की 

देश की इकॉनमी के लिए बेहद ही खास आंकड़ा है, क्योंकि NPAs का आंकड़ा किसी भी देश की इकॉनमी के लिए ब्रेकर का काम करता है। RBI भी समय-समय पर क्रेडिट स्कोर के लिए जानकारी ग्राहकों को देता रहता है। ज्यादा NPA ना हों उसके लिए अगले साल से 7 दिन का समय बैंक और NBFC ग्राहकों को देंगी। हालांकि इसके बारे में आधिकारिक ऐलान देश के रिजर्व बैंक ने नहीं किया है।

समय-समय पर चेक करते रहें अपना सिबिल स्कोर 

अच्छा सिबिल स्कोर बनाए रखने के लिए समय-समय पर अपना स्कोर चेक करते रहें। साथ में एक साथ कई लोन लेने से बचें, लोन तभी लें जब इमरजेंसी हो। शौक के लिए लिया गया लोन परेशानी में डाल सकता है। CMI भी वीडियो के जरिए आपकी मदद करता है कि तरह से आप सिबिल को अच्छा रख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ