हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS में होगी छंटनी! कर्मचारियों को म‍िलेगा 2 साल तक का वेतन

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने कर्मचारियों की संख्या में फेरबदल किया है और लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को दो साल तक का सेवरेंस पे देने का प्रस्ताव दिया है. इस छंटनी से वो कर्मी प्रभाव‍ित होंगे, जो कंपनी की मांगों से मेल नहीं खाते.

विज्ञापन

TCS layoff news: अगर आप टाटा कंसल्‍टेंसी सर्व‍िसेज (TCS)में काम करते हैं तो आपके ल‍िए बुरी खबर है. दरअसल, देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) कर्मचार‍ियों की छंटनी करने वाली है. कंपनी अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है और ग्राहकों की बदलती मांग, ऑटोमेश और खुद को एक्टिव बनाने के ल‍िए अपने कर्मचारियों का पुनर्गठन कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) लंबे समय से काम कर रहे ज‍िन कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, उन्‍हें दो साल की सैलरी तक का सेवरेंस पैकेज दे रही है.

आईटी कंपनी ने बदलती मांग और बढ़ते ऑटोमेशन के जवाब में अपने वर्कफोर्स को फिर से व्यवस्थित किया है. 9 अक्टूबर को Q2 की घोषणा पर सभी की नजरें टिकी हैं.

सभी बेंच कर्मचारी नहीं निकाले जा रहे
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सभी बेंच कर्मचारियों को नहीं निकाला जा रहा है; केवल वे कर्मचारी प्रभावित होंगे जो 8 महीने से अधिक समय से बिना किसी उचित भूमिका के काम नहीं कर रहे हैं. इसको इस तरह समझें क‍ि स‍िर्फ वही कर्मचारी प्रभाव‍ित होंगे ज‍िनका रोल, मौजूदा या भव‍िष्‍य की भूम‍िकाओं से मेल नहीं खाता है. TCS की नई 35-दिन की बेंच पॉलिसी 12 जून को लागू हुई थी और 17 जुलाई को समाप्त हो गई. इस पॉलिसी के तहत, कर्मचारियों को एक साल में प्रोजेक्ट असाइनमेंट के बिना अधिकतम 35 वर्क‍िंग डे की अनुमति थी. इस सीमा से अधिक होने पर पदोन्नति या नौकरी से बर्खास्तगी हो सकती है.

विज्ञापन

टीसीएस ने पुनर्गठन के लिए 2% कर्मचारियों की छंटनी की
इस साल की शुरुआत में, टीसीएस ने घोषणा की थी कि वह अगले एक साल में अपने लगभग 2 प्रतिशत कर्मचारियों 12,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से हटा देगी. बुधवार को, एनआईटीईएस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में यह भी मुद्दा उठाया कि टीसीएस कथित तौर पर पुणे में लगभग 2,500 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स और उद्योग में चल रही चर्चा के अनुसार, टीसीएस ने कहा कि संगठन के भीतर कौशल को फिर से व्यवस्थित करने के उसके हालिया कदमों से केवल कुछ ही कर्मचारियों पर असर पड़ा है.

कंपनी दे रही है 2 साल तक का सर्वेंस पैकेज
इस पॉल‍िसी के तहत करीब 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की योजना है.ज‍िन कर्मचार‍ियों को न‍िकाला जा रहा है, कंपनी उन्‍हें 2 साल तक का सर्वेंस पैकेज (severance package) दे रही है. जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा, उन्हें तीन महीने का नोटिस पीरियड का वेतन मिलेगा, इसके बाद सेवा अवधि के आधार पर छह महीने से दो साल तक का वेतन भी दिया जाएगा. इस श्रेणी में न्यूनतम ग्रेच्युटी छह महीने का वेतन है.

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, 15 साल से ज़्यादा सेवा वाले कर्मचारियों को सबसे ज़्यादा भुगतान मिलता है, जो दो साल की सैलरी तक हो सकता है. 10-15 साल सेवा वाले कर्मचारियों को लगभग 1.5 साल का सेवरेंस पे मिलता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola