Sugar Price Hike Control : देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और शादी-व्याह समेत तमाम तरह से शुभ लग्न शुरू होने वाले हैं। नवरात्रि, दिवाली जैसे त्योहार सामने हैं। ऐसे में देश में चीनी के बढ़ते दाम पर लगाम लगाने के लिए सरकार हरकत में आ गई है। दरअसल देश में त्योहारों के शुरू होने के साथ ही चीनी की कीमत बढ़ने लगी है।
सरकार ने टमाटर, प्याजा, दाल, चावल और गेहूं के बाद अब चीनी के बढ़ते काम को कंट्रोल में रखने के लिए स्टॉक लिमिट का नियम लागू कर दिया है। इसके तहत दुकानदार एक तय लिमिट से ज्यादा चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। अगर दुकानदार स्टॉक लिमिट की तय सीमा से ज्यादा रखते हुए पाए तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
दरअसल त्योहारों के सीजन में सीजन में आटा, चीनी समेत अन्य चीजों की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में त्योहारी सीजन में महंगाई बढ़ने की आशंका बनी रहती है। लिहाजा केंद्र सरकार ने चीनी के दाम बेकाबू (Sugar Price Hike Control) होने से पहले ही एहतियातन ये कदम उठाएं है।
केंद्र सरकार ने स्टॉक लिमिट साथ-साथ बाजार में खुद भी चीनी भी बेचने का ऐलान किया है। इस सिलसिले में सरकार अगले महीने अक्टूबर में वह 13 लाख टन चीनी का कोटा जारी करने जा रही है। अनुमान है कि सरकार के इस कदम से दुर्गा पूजा और दिवाली समेत अन्य त्योहारों में चीनी की कीमत स्थिर रहे और मांग बढ़ने का इसके दाम पर कोई खास असर न पड़े।
यह भी पढ़ें- Gold में निवेश का गोल्डेन मौका, दिवाली तक 64000 रुपये तक पहुंच सकते हैं दाम !
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
4 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines