Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Share Market: निवेशकों के चेहरे खिले, स‍िर्फ 15 म‍िनट में कमा ल‍िए 13 लाख करोड़ रुपये

एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी अब अपने 26,373 के ऑल-टाइम हाई को फिर से चुनौती दे सकता है. ट्रेड डील के साथ-साथ बजट के इंफ्रास्ट्रक्चर फोकस ने बाजार के लिए 'डबल इंजन' का काम किया है.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 3, 2026 12:23
शेयर बाजार में लौटी हर‍ियाली

आज 3 फरवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार में जो हुआ है, उसे इतिहास में ऐतिहासिक बाउंस बैक के तौर पर याद रखा जाएगा. कल के 900 अंकों के उछाल के बाद, आज बाजार ने ऐसी छलांग लगाई कि निवेशकों के चेहरे खिल उठे. सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में ही 2400 से ज्यादा अंक उछलकर 84000 के पार निकल गया. एक समय तो यह 4200 अंक ऊपर यानी 85871 के स्तर को छू गया था. निफ्टी (Nifty 50) ने भी कमाल कर दिया और 25800 के स्तर को पार करते हुए 26000 की ओर बढ़ रहा है.

Petrol Diesel Price : क्या बढ़ने वाली हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? अब रूस के बजाय अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत

---विज्ञापन---

न‍िवेशकों पर दौलत की बारिश:

बाजार खुलने के मात्र 15 मिनट के भीतर निवेशकों की संपत्ति (Market Cap) में करीब 13 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. बाजार की इस तेजी का सबसे बड़ा श्रेय भारत-अमेरिका ट्रेड डील को जाता है.

टैरिफ में भारी कटौती का द‍िखा असर
राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय सामानों पर लगने वाले टैरिफ को 50% से घटाकर सीधे 18% कर दिया है. इससे हमारे एक्सपोर्टर्स की सबसे बड़ी चिंता दूर हो गई. पिछले कई महीनों से ट्रेड वॉर और टैरिफ को लेकर जो डर था, वह इस डील से खत्म हो गया है. इस डील के बाद विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) फिर से भारतीय बाजार में पैसा झोंक रहे हैं.

---विज्ञापन---

Strike Alert: आज फ‍िर हड़ताल पर हैं ऑनलाइन डिलीवरी एप्स और प्लेटफॉर्म; जानें क्‍या है वजह

आज के सुपरस्टार स्टॉक्स
आज लगभग सभी सेक्टर्स में हरियाली है, लेकिन इन शेयरों ने सबसे ज्यादा दौड़ लगाई. Adani Enterprises और Adani Ports में 7% से 11% तक की भारी तेजी देखी गई. बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने भी बाजार को ऊपर खींचने में बड़ी भूमिका निभाई. IT सेक्टर में इंफोसिस और विप्रो जैसे शेयरों में अमेरिकी डील के कारण जबरदस्त खरीदारी हो रही है.

क्या यह तेजी टिकेगी?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी अब अपने 26,373 के ऑल-टाइम हाई को फिर से चुनौती दे सकता है. ट्रेड डील के साथ-साथ बजट के इंफ्रास्ट्रक्चर फोकस ने बाजार के लिए ‘डबल इंजन’ का काम किया है.

Gold Silver Rate: सस्‍ता या महंगा हुआ सोना चांदी, चेक करें आज का भाव

म‍िडकैप का क्‍या है हाल?

बाजार की इस तूफानी तेजी में बड़े शेयरों के साथ-साथ अब Midcap और Smallcap शेयरों में भी हलचल तेज हो गई है. जब बड़े निवेशक (FIIs और DIIs) इंडेक्स को ऊपर ले जाते हैं, तो उसके बाद स्मार्ट निवेशक उन छोटी कंपनियों को ढूंढते हैं जिन्हें भारत-अमेरिका डील या बजट 2026 से सीधा फायदा होने वाला है.

टेक्सटाइल (Textiles) – अमेरिकी टैरिफ घटने का सबसे बड़ा फायदा
क्‍योंक‍ि अमेरिका ने टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है, इसलिए भारतीय कपड़ा कंपनियों के ऑर्डर बुक अब भरने वाले हैं.

ग्रीन एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर – बजट का मेगा फोकस
बजट में इंफ्रा पर ₹12.2 लाख करोड़ के खर्च के ऐलान के बाद ये शेयर रडार पर हैं. विंड एनर्जी में सुधार और कर्ज मुक्त होने के बाद Suzlon Energy निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है. हाईवे और टोल प्रोजेक्ट्स के बड़े बजट से IRB Infrastructure को सीधा फायदा मिलेगा. सरकारी कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स की वजह से NBCC मिडकैप शेयर अच्छी तेजी दिखा सकता है.

एग्रो-केमिकल और फर्टिलाइजर
भारत ने अमेरिका से कृषि उत्पादों की खरीद का वादा किया है, जिससे इस सेक्टर में पार्टनरशिप बढ़ेगी. ग्लोबल पहुंच वाली UPL (United Phosphorus) कंपनी ट्रेड डील के बाद काफी मजबूत नजर आ रही है. Godrej Agrovet शेयर आज भी 7% से ज्यादा उछला है, जो निवेशकों के भरोसे को दिखाता है.

पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) – अधिक जोखिम, अधिक रिटर्न
पेनी स्टॉक्स में जोखिम बहुत ज्यादा होता है, इसलिए यहां निवेश करने से पहले सावधानी बरतें. पावर सेक्टर में डिमांड बढ़ने और कंपनी के सुधारों के कारण RattanIndia Power पर नजर रखी जा सकती है. अगर सरकार सर्कुलर इकोनॉमी और रिसाइकलिंग पर फोकस बढ़ाती है, तो Vikas Ecotech में तेजी आ सकती है.

First published on: Feb 03, 2026 12:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.