HDFC Bank: चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का इस्तीफा, केकी मिस्त्री संभालेंगे कमान; ADR में 3% की गिरावट

HDFC Bank चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने नैतिकता का हवाला देते हुए अचानक पद छोड़ दिया है। क्या देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के भीतर सब कुछ ठीक है? चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद अमेरिकी बाजार में बैंक के शेयर 3% तक लुढ़क गए हैं। अब केकी मिस्त्री के कंधों पर है बैंक को संभालने की जिम्मेदारी। आखिर किन कामकाजी तरीकों से नाराज थे चक्रवर्ती? जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी।

hdfc bank news

HDFC Bank के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्‍तीफा दे द‍िया है.

मुंबई: भारतीय बैंकिंग क्षेत्र के दिग्गज एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और स्वतंत्र निदेशक अतनु चक्रवर्ती ने बुधवार 18 मार्च को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके अचानक इस्तीफे और उसमें लिखे कड़वे शब्दों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

अतनु चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे का कारण बैंक के कामकाज के तरीकों पर असंतोष बताया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा क‍ि पिछले दो वर्षों में बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाएं और प्रथाएं (Practices) देखी हैं, जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता (Ethics) के अनुरूप नहीं हैं। यही मेरे इस्तीफे का मुख्य आधार है। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस निर्णय के पीछे इन नैतिक कारणों के अलावा और कोई बड़ी वजह नहीं है।

विज्ञापन

केकी मिस्त्री बने अंतरिम चेयरमैन

अतनु चक्रवर्ती के जाने के बाद, रिजर्व बैंक (RBI) ने केकी मिस्त्री को 19 मार्च से तीन महीने की अवधि के लिए अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। केकी मिस्त्री बैंकिंग और फाइनेंस जगत का जाना-माना नाम हैं और एचडीएफसी के विलय (Merger) की प्रक्रिया में उनकी अहम भूमिका रही है।

मर्जर के फायदों पर सवाल?
अतनु चक्रवर्ती मई 2021 में बोर्ड में शामिल हुए थे। उनके कार्यकाल में ही एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक का ऐतिहासिक विलय हुआ, जिससे यह देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया। हालांकि, अपने इस्तीफे में उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात कही—”इस रणनीतिक कदम (विलय) के पूरे लाभ मिलना अभी बाकी है।

विज्ञापन

बाजार पर असर: ADR 3% टूटा
चेयरमैन के इस्तीफे की खबर फैलते ही ग्लोबल मार्केट में बैंक के शेयरों पर दबाव देखा गया। अमेरिकी बाजार में एचडीएफसी बैंक के ADR (American Depositary Receipts) में करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई। आज भारतीय शेयर बाजार में भी इस शेयर पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी।

बैंक का वित्तीय प्रदर्शन
यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब बैंक का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। दिसंबर 2025 की तिमाही (Q3 FY26) में बैंक का मुनाफा 11.5% बढ़कर 18654 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, बैंक के मार्जिन अभी भी दबाव में हैं। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 6.4% की बढ़ोतरी देखी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ