Share Market Holiday 2026: आज गुड़ी पड़वा, नवरात्रि और ईद पर बंद या खुला रहेगा बाजार? नोट कर लें मार्च की बची हुई छुट्टियां

ट्रेडिंग की तैयारी है? तो पहले ये कैलेंडर देख लें। मार्च का महीना त्योहारों से गुलजार है, लेकिन क्या गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के दिन भी शेयर बाजार में लाल-हरा खेल चलेगा? क्या ईद की वजह से मार्केट पर ताला लगेगा? निवेशकों के हर कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हमने तैयार की है मार्च 2026 की पूरी हॉलिडे लिस्ट। कहीं ऐसा न हो कि आप ट्रेड डालने जाएं और बाजार में छुट्टी हो। पूरी ड‍िटेल यहां पढ़ें।

Stock Market Holiday 2026.jpg

नवरात्रि‍ और ईद के लि‍ए क्‍या बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें

Stock Market Holiday 2026: मार्च 2026 का महीना शेयर बाजार के लिहाज से थोड़ा सुस्त साबित हो रहा है। इस महीने शनिवार और रविवार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 12 दिन ट्रेडिंग बंद रहने वाली है। क्‍योंक‍ि इस हफ्ते गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, उगादि और ईद जैसे बड़े त्योहार एक साथ पड़ रहे हैं, ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या दलाल स्ट्रीट (BSE/NSE) में आज 19 मार्च को कामकाज होगा या नहीं?

विज्ञापन

गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर ट्रेडिंग होगी या नहीं?

निवेशकों के लिए अच्छी खबर यह है कि 19 मार्च से 21 मार्च 2026 के बीच पड़ने वाले क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों (गुड़ी पड़वा, नवरात्रि, उगादि) पर शेयर बाजार खुला रहेगा। ये दिन NSE और BSE की ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट में शामिल नहीं हैं। इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी और कमोडिटी समेत सभी सेग्मेंट्स में ट्रेडिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी।

विज्ञापन

ईद (Eid-ul-Fitr) पर क्या है स्थिति?
इस साल ईद-उल-फितर 21 मार्च को पड़ने की उम्मीद है। क्‍योंक‍ि 21 मार्च को शनिवार है, इसलिए बाजार साप्ताहिक अवकाश के कारण पहले से ही बंद रहेगा। इसके लिए अलग से कोई अतिरिक्त ट्रेडिंग हॉलिडे घोषित नहीं किया गया है।

मार्च की दो बड़ी छुट्टियां: इन तारीखों को नोट कर लें
होली की छुट्टी (3 मार्च) बीत चुकी है, लेकिन मार्च के बचे हुए दिनों में दो और बड़े ट्रेडिंग हॉलिडे आने वाले हैं, जब बाजार पूरी तरह बंद रहेगा:

विज्ञापन

26 मार्च (गुरुवार): श्री राम नवमी के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
31 मार्च (मंगलवार): श्री महावीर जयंती के कारण NSE और BSE में कोई कामकाज नहीं होगा।

2026 की आने वाली छुट्टियां (Upcoming Holidays):
मार्च के बाद आने वाले महीनों में भी कई लंबे वीकेंड मिलने वाले हैं:

विज्ञापन
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे
  • 14 अप्रैल (मंगलवार): अंबेडकर जयंती
  • 1 मई (शुक्रवार): महाराष्ट्र दिवस
  • 2 अक्टूबर (शुक्रवार): गांधी जयंती
  • 25 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस

अगर आप इंट्राडे ट्रेडिंग करते हैं, तो ध्यान रखें कि छुट्टियों के दिन कोई भी ऑर्डर एग्जीक्यूट नहीं होगा और न ही सेटलमेंट की प्रक्रिया चलेगी। अपनी पोजीशन को हॉलिडे कैलेंडर के हिसाब से ही प्लान करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ