हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Donald Trump की खुशी में खुश नहीं हुआ हमारा बाजार, Sensex और Nifty लाल

Stock Market Crash: शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पूरी तरह लाल हैं। जबकि कल मार्केट उछाल के साथ बंद हुआ था।

विज्ञापन

Stock Market Update:  भारतीय शेयर बाजार आज लाल नजर आ रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 700 और निफ्टी में 190 अंकों से ज्यादा की गिरावट आ चुकी थी। डोनाल्ड ट्रंप ने कल अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। माना जा रहा है कि अमेरिकी बाजार में अब मजबूती दिखाई दे सकती है। इसका असर दुनिया के अन्य बाजारों पर भी पड़ेगा। हालांकि, ऐसा लगता है कि भारतीय बाजार डोनाल्ड ट्रंप की खुशी से फिलहाल खुश नहीं है।

Zomato के शेयरों में बड़ी गिरावट

ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट पर ट्रेड कर रहे हैं। दरअसल, जोमैटो के तिमाही नतीजे अनुमान से कम रहे हैं, जिसका असर उसके शेयरों पर देखने को मिल रहा है। हालांकि, 211.95 रुपये के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते एक साल में अपने निवेशकों को 62% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। वहीं, Newgen Software के शेयरों में भी सुनामी आई है। ये शेयर 16% से अधिक के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ें – China के खिलाफ सख्त नहीं रहेंगे Donald Trump, वजह हैं Elon Musk, समझिए पूरा गणित

विज्ञापन

एशियाई बाजारों का हाल

अन्य एशियाई बाजारों की बात करें, तो जापान का इंडेक्स निक्केई 0.098 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ताइवान का बाजार भी 0.14% ऊपर कारोबार कर रहा है। हांगकांग का हैंगसेंग 0.70% की बढ़त पर है। इसी तरह, कोस्पी इंडेक्स भी उछाल पर है. जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में तेजी के बाद अब गिरावट देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें – अपने पहले ट्रेड से Gautam Adani ने कमाया था कितना कमीशन? खुद किया खुलासा

विज्ञापन

आज क्यों लाल हुआ बाजार?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में आज आई गिरावट की कुछ प्रमुख वजह हैं। कमजोर तिमाही नतीजे, टैरिफ की आशंका और विदेशी निवेशकों के बिकवाली। उनके अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर टैरिफ लगाने की बात कही है। भारत BRICS देशों का प्रमुख सदस्य है, ऐसे में हमारा बाजार ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की खुशी में ज्यादा खुश नजर नहीं आया। कंपनियों के मिले-जुले तिमाही नतीजों ने भी बाजार की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों का लगातार बिकवाल बने रहना, मार्केट को कमजोर कर रहा है। 20 जनवरी को भी उन्होंने भारी बिकवाली की है।

यह भी पढ़ें – Union Budget 2025: इनकम टैक्स पर मिलेगी कितनी छूट? सामने आई बड़ी खबर

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Jay Chaudhry: कभी बिजली-पानी के लिए भी करना पड़ा संघर्ष, आज US के सबसे अमीर भारतीयों में शुमार

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola