Stock Market Update: शेयर बाजार में आज कुछ शेयरों में एक्शन दिखाई दे सकता है। दरअसल, कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे कल सामने आए हैं और कुछ ने अपनी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी जानकारी दी है। ऐसे में आज उनके स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं। कल यानी 6 फरवरी को स्टॉक मार्केट दबाव में कारोबार कर रहा था और गिरावट के साथ बंद हुआ। आज रिजर्व बैंक नीतिगत ब्याज दरों को लेकर फैसला सुनाएगा, जिससे बाजार की चाल निर्धारित होगी। यदि RBI रेपो रेट में कटौती करता है, तो लोन सस्ते हो सकते हैं और संभव है कि EMI में भी कुछ कमी आ जाए।
Hero Motocorp
इस ऑटो कंपनी के तिमाही नतीजे शानदार रहे हैं. वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 1,202.8 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। इसी तरह, हीरो मोटोकॉर्प को दिसंबर तिमाही में 10,210.8 करोड़ रुपये की आय हुई है, जो एक साल पहले इस तिमाही के 9,724 करोड़ रुपये से अधिक है। कंपनी के शेयर कल नुकसान के साथ 4,234 रुपये पर बंद हुए थे।
ITC Ltd
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5,572 करोड़ से बढ़कर 5,638.3 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जबकि आय 8.6% बढ़कर 17,052.8 करोड़ रुपये हो गई है। इसी के साथ ITC ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी 6.5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। गुरुवार को कंपनी के शेयर नुकसान के साथ 442.75 रुपये पर बंद हुए थे।
यह भी पढ़ें – बढ़ती Wine इंडस्ट्री के बीच Sula Vineyards के तिमाही नतीजे क्यों रहे कमजोर?
Adani Green
अडाणी समूह की कंपनी अडाणी ग्रीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रेटिंग एजेंसी CRISIL ने कंपनी को लेकर अपना रुख पॉजिटिव करते हुए कहा है कि उसका फाइनेंशियल रिस्क प्रोफाइल मजबूत है। क्रिसिल ने अडानी ग्रीन की लॉन्ग टर्म बैंक सुविधाओं और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) पर अपने आउटलुक को स्टेबल से पॉजिटिव किया है। कंपनी का शेयर कल 2% से अधिक गिरकर 995.40 रुपये पर बंद हुआ था।
Britannia Industries
FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया का वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 4.8% की बढ़ोतरी के साथ 582.3 करोड़ रुपये रहा है। इसी तरह कंपनी का रेवेन्यू 6.4 प्रतिशत बढ़कर 4,463 करोड़ रुपये हो गया है। कल के गिरावट वाले बाजार में भी कंपनी का शेयर उछलकर 4,969 रुपये पर बंद हुआ था।
Bharti Airtel
देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयर कल 2 प्रतिशत से अधिक के नुकसान के साथ 1,621.90 रुपये पर बंद हुए थे, लेकिन आज उनमें तेजी दिखाई दे सकती है। वजह है अच्छे तिमाही नतीजे। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 14,781.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह, कंपनी की आय तिमाही आधार पर 41,473.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 45,129.3 करोड़ रुपये हो गई है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
15 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines