Stock Market BSE Sensex NSE Nifty LIVE Update: अमेरिकी चुनावी नतीजों ने भारतीय शेयर बाजार को हिला कर रख दिया है। अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की संभावना जताई जा रही है। जिसकी वजह से अमेरिकी बाजार का डाओ फ्यूचर्स 560 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, यही नहीं इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की संभावना से अमेरिकी शेयर बाजार को सपोर्ट मिल रहा है, जो भारतीय शेयर बाजार में भी पॉजिटिव असर डाल रहा है।
भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त
बीएसई सेंसेक्स इस वक्त 10:00 बजे 500 से ज्यादा अंक की बढ़त के साथ 80 हजार से ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई का निफ्टी 150 अंक की तेजी के साथ बढ़कर 24,371 के लेवल पर बना हुआ है।
आईटी इंडेक्स में बड़ी तेजी
बता दें कि आज आईटी इंडेक्स में 513 अंकों की उछाल के साथ यह 40,925 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। एचसीएल, विप्रो और टेक महिंद्रा के शेयर्स में तो सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। इंफोसिस भी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
बैंक निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी
बैंक निफ्टी में आज 233 अंक की बढ़त देखने को मिली है जिसके बाद ये 52,440 के लेवल पर देखा गया। वहीं, बीते दिन भी बैंक निफ्टी 992 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था और आज भी इसमें तेजी जारी है।
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सभी सेक्टर्स में आज पॉजिटिव रुख देखा जा रहा है, केवल मेटल इंडेक्स में मामूली गिरावट है। आईटी, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स में सबसे ज्यादा तेजी है। रियल्टी इंडेक्स 2% से ज्यादा बढ़ा है, जबकि आईटी सेक्टर में 1.24% और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1.04% की बढ़त देखी जा रही है।
खबर अपडेट हो रही है…
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
15 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
15 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
16 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
17 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
17 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
20 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
20 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
22 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
23 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines