Stock Market Update: शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक BSE सेंसेक्स में 300 और NSE निफ्टी में 100 अंकों से अधिक की गिरावट आ गई थी। इससे पहले सोमवार को भी मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ था। हालांकि, आज के लाल बाजार में अडाणी समूह के शेयरों में हरियाली छाई हुई है।
इतने चढ़े शेयर
अडाणी समूह के अधिकांश शेयर ग्रीन लाइन पर कारोबार कर रहे हैं। ACC, अडाणी पोर्ट्स, अडाणी टोटल गैस और अडाणी विल्मर को छोड़ दें, तो समूह के बाकी सभी शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह 11 बजे तक अडाणी एंटरप्राइजेज (3.25%) और अडाणी पावर (2.01%) बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसी तरह, अडाणी ग्रीन, अडाणी एनर्जी, NDTV और अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड में भी तेजी देखने को मिली है।
यूएस से आई खबर
अडाणी के शेयरों में तेजी अमेरिका से आई एक खबर के चलते आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत 1977 के विदेशी भ्रष्ट आचरण निवारण अधिनियम (FCPA) को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। FCPA अमेरिकी कंपनियों को विदेशी अधिकारियों को रिश्वत देने से रोकता है। अडाणी प्रमोटर्स पर इसी के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।
इस तरह हुआ असर
डोनाल्ड ट्रंप ने न्याय विभाग को निर्देश दिया है कि वह FCPA के तहत चल रही जांच और मामलों को तब तक रोक दे, जब तक कि इस संबंध में नए दिशानिर्देश जारी नहीं किए जाते। इस खबर के सामने आते ही अडाणी समूह के शेयरों में मजबूती देखी जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली चुनाव के नतीजों से भी Adani Stocks में मजबूती आई है।
यह भी पढ़ें – Gold Price: सोने की चढ़ती कीमतों के बीच RBI क्यों जमकर कर रहा खरीदारी?
प्रमुख इंडेक्स कमजोर
वहीं, अधिकांश बैंकिंग स्टॉक्स आज भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। SBI, PNB, यूनियन बैंक, BoB जैसे सरकारी बैंकों के शेयर गिरावट का सामना कर रहे हैं। निफ्टी PSU index 1.85% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह, निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.41% और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.56% की गिरावट आई है।
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
1 hr agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
3 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
3 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
4 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
5 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
7 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
8 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
8 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
9 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines