Shopping in Festive Season: मानसून के खत्म होने के साथ ही भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है। दुर्गा पूजा से शुरू होकर दशहरा और दिवाली तक, ये उत्साह और जोश बना रहता है। त्योहारों के आने के साथ ही भारत में शॉपिंग भी तेजी से शुरू हो जाती है। लोग ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन शॉपिंग भी करते हैं। ई-कॉमर्स साइट भी इसमें पूरा योगदान देते हैं और लगभग सभी त्योहारों में अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी साइट फेस्टिव सेल का आयोजन करती हैं।
इतना ही नहीं ऑफलाइन भी स्टोर त्योहारों में बड़ी छूट और ऑफर्स देते हैं, जो लोगों को शॉपिंग के लिए लुभाते हैं। वैसे तो भारतीय सेविंग करने में भरोसा करते हैं, लेकिन त्योहारों में शॉपिंग आम बात है। आंकड़ों ने यह भी बताया है कि भारतीय बाजार में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से हो रहा है। इसके अलावा भारतीयों में UPI का उपयोग बढ़ जाने के कारण शॉपिंग में तेजी से वृद्धि हुई है। ऐसे में शॉपिंग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखकर आप फालतू खर्चों से बच सकते हैं। ये ऑफलाइन और ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स आपके बहुत काम आ सकती है।
बजट के हिसाब से करें शॉपिंग
- अगर आप शॉपिंग की प्लानिंग कर रहे हैं तो ,सबसे पहले आपको एक बजट तैयार करना होगा, जो आपकी मंथली इनकम को प्रभावित न करें।
- शॉपिंग का एक बजट तैयार करने से आप फिजूल खर्चों से बच जाते हैं और अपने लिए केवल जरूरी सामान ही खरीदते हैं।
- इसके अलावा आप त्योहारों के समय अपनी सैलरी का एक हिस्सा अलग से शॉपिंग के लिए रख सकते हैं, ताकि आप कोई एक्स्ट्रा खर्च न करें।
online Shopping
UPI पेमेंट करते समय रखें ध्यान
- UPI पेमेंट भले ही हमारे जीवन को आसान बनाती है, लेकिन त्योहारों के लिए शॉपिंग करते समय इसका इस्तेमाल आपके बजट को प्रभावित कर सकता है।
- इसका कारण ये है कि इन पेमेंट का हिसाब लगाना थोड़ा मुश्किल होता है और खर्चा ज्यादा हो सकता है।
- ऐसे में आप अपने शॉपिंग के लिए पैसे अलग बैंक अकाउंट में रखें।
- इसके साथ ही अपने UPI से जुड़े बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड दोनों में लिमिट सेट करें।
यह भी पढ़ें- Cow Dung Paint Business: गाय के गोबर से पेंट बनाकर कैसे करें कमाई, कमाल का बिजनेस प्लान
इमरजेंसी फंड को खर्च न करें
- हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि शॉपिंग के लिए कभी भी अपने इमरजेंसी फंड का इस्तेमाल न करें।
- अगर त्योहारों के बेहतरीन ऑफर और डिस्काउंट हमें एक्स्ट्रा खर्चों के लिए लुभाते हैं।
- स्मार्टफोन्स और गैजेट्स पर मिलने वाले भारी डिस्काउंट आपको ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर सकते हैं।
- ऑनलाइन शॉपिंग करते समय समझदारी से खर्च करें और रिवॉर्ड पॉइंट, डिस्काउंट, कैशबैक जैसे ऑप्शन के साथ अपने पैसों की बचत करें।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 hr agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
2 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
3 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
4 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
5 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
6 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
8 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
20 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
22 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines