हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market Opening: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, आज के टॉप गेनर में इंडसइंड बैंक तो सनफार्मा पर दवाब

विज्ञापन

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे नरमी संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में एकबार फिर आज तेजी का रूख देख है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी से कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे लाल पर हुई। सेंसेक्स तेजी के साथ 61166 और निफ्टी भी 18120 के लेवल पर खुला।

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते पहले दिन आज सोमवार (8 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) करीब 112 अंकों की तेजी के साथ 61,166 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 51 अंकों से ज्यादा उछाल के साथ 18,120 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में बढ़त और 10 में गिरावट देखने को मिल रही है।

इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार ( 5 May) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 694 अंक गिरकर 61,054 और निफ्टी 186 अंक लुढ़क कर 18,069 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में बढ़त रही थी।

विज्ञापन

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत कई कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो सनफार्मा, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसा कमजोर

आज सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की मजबूती के साथ 81.72 रुपये के स्तर पर है।

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

  • शुक्रवार (5 May 2023) को सेंसेक्स 556 अंक की उछाल के साथ 61749 और निफ्टी 166 अंकों की तेजी के साथ 18256 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • गुरुवार (4 May 2023) को सेंसेक्स 556 अंक की उछाल के साथ 61749 और निफ्टी 166 अंकों की तेजी के साथ 18256 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • बुधवार (3 May 2023) को सेंसेक्स 161 अंक की नरमी के साथ 61193 और निफ्टी 58 अंकों की गिरावट के साथ 18090 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • मंगलवार (2 May 2023) को सेंसेक्स 248 अंक की तेजी के साथ 61360 और निफ्टी 72 अंकों की उछाल के साथ 18137 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

 

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola