Stock Market Opening: लगातार छठे दिन शेयर बाजार में तेजी, Sensex 340 अंक उछला, Nifty 17400 के पार
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज भी तेजी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के लगातार चौथे दिन आज गुरुवार (4 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी देखी जा रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 334 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 58,684 पर खुलने में कामयाब रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 91 अंक की तेजी के साथ 17,479 के ऊपर खुला है।
आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,934 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,450 शेयर तेजी के साथ और 394 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 90 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 58 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 76 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 41 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
– निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, श्री सीमेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडसइंड बैंक टॉप गेनर्स रहे।
– जबकि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, ओएनजीसी और डिविस लैब्स टॉप लूजर्स रहे।
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की कमजोरी के साथ 79.38 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 45 पैसे की कमजोरी के साथ 79.16 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार (3 August): सेंसेक्स सेंसेक्स 214 अंक की छलांग लगाकर 58,350 पर बंद हुआ था। वहीं 43 अंक की बढ़त के साथ 17,388 प्वाइंट पर बंद हुआ।
मंगलवार (2 August): सेंसेक्स 20 अंक की तेजी के साथ 58,136 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 5 अंक बढ़कर 17,345 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (1 August): सेंसेक्स 545 की तेजी के साथ 58,115 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 181 अंक की बढ़त के साथ 17,340 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (29 July): सेंसेक्स 712 अंक की तेजी के साथ 56,570 अंकों पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 229 की तेजी के साथ 17,158 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (28 July): सेंसेक्स 1,041 अंक से ज्यादा चढ़कर 56,857 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 287 अंक चढ़कर 16,929 अंक पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: