हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी, आज के टॉप गेनर में ICICI Bank तो सन फार्मा पर दवाब

विज्ञापन

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज भी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स करीब 100 अंक और निफ्टी 43 अंकों की तेजी के साथ खुला।

भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार (24 April 2023) को भारतीय शेयर बाजार में उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) करीब 118 अंकों की बढ़त के साथ 59,773 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 43 अंकों की तेजी के साथ 17,66 के स्तर पर खुला।

और पढ़िए – PNB Customer Alert: फर्जी मैसेज को लेकर पंजाब नेशनल बैंक ने जारी की चेतावनी, भूलकर भी न करें इस लिंक पर क्लिक

विज्ञापन

इससे पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 23 अंकों की उछाल के साथ 59,655 और एनएसई का निफ्टी 0.40 अंकों की गिरावट के साथ 17,624 के स्तर पर बंद हुआ था।

बाजार का आज का हाल

आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,845 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,173 शेयर तेजी, 565 गिरावट तो 107 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 54 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 6 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो ICICIBANK, RELIANCE, WIPRO, TITAN, HDFC, HDFCBANK, NTPC समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो SUNPHARMA, TCS, TATASTEEL, POWERGRID, MARUTI, TECHM, INFY समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

और पढ़िए – UP सरकार के लिए GST धोखाधड़ी बनी एक नई चुनौती; नोएडा में ही 3 साल में डबल हुए केस

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसा कमजोर

आज सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे नरमी के साथ 82.08 रुपये के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.06 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola