Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत पॉजिटीव नोट हुई है। लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद आज शुक्रवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इसके बाद सेंसेक्स 61600 के पार और निफ्टी 18150 के ऊपर कारोबार कर रहा है।
भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार (19 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 124 अंकों की तेजी के साथ 61,556 के स्तर पर खुला है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 56 अंक की उछाल के साथ 18,186 के स्तर पर खुला।
लेकिन पिछले दिनों की तरह आज भी शुरुआती तेजी के बाद बाजार लाल निशान पर आ गया है।। सेंसेक्स 136 अंक टूटकर 61295 और निफ्टी भी 47 अंक गंवाकर 18082 के स्तर पर आ गया।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार (18 May) को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 128 अंक गिरकर 61431 और निफ्टी 52 अंक टूटकर 18,129 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो समेत कई कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो हीरो मोओ, यूपीएल, हिन्डाल्को, कोल इंडिया, बजाज फिनसर्व समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- गुरुवार (18 May 2023) को सेंसेक्स 128 अंकों की गिरावट के साथ 61431 और निफ्टी 52 अंकों की कमजोरी के साथ 18129 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- बुधवार (17 May 2023) को सेंसेक्स 371 अंकों की कमजोरी के साथ 61560 और निफ्टी 104 अंकों की नरमी के साथ 18181 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- मंगलवार (16 May 2023) को सेंसेक्स 413 टूट के साथ 61932 और निफ्टी 112 अंकों की कमजोरी के साथ 18286 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- सोमवार (15 May 2023) को सेंसेक्स 317 अंक की उछाल के साथ 62345 और निफ्टी 84 अंकों की तेजी के साथ 18398 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- शुक्रवार (12 May 2023) को सेंसेक्स 117 अंकों की मजबूती के साथ 62021 और निफ्टी 14 अंकों की तेजी के साथ 18311 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
New Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
28 mins ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
34 mins agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
1 hr agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
17 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
18 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
19 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
19 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
21 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
23 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines