Share Market Update: ग्‍लोबल और एश‍ियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले ग्लेबल संकेत के बीच भारतीय घरेलू शेयर में आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते से तीसरे दिन आज बुधवार (16 November) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्‍स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले हैं। सेंसेक्स में आज 164 अंक और निफ्टी में 5 अंकों की नरमी देखने को मिली।

अभी पढ़ें – Fixed Deposit Rules: बड़ी खबर! RBI ने बदले FD के बड़े नियम, नुकसान से बचने के लिए जल्द पढ़ें ये खबर

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 164 अंकों की गिरावट के साथ 61,709 के स्तर के पार खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 5 अंक गिरकर 18,398 के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। सेंसेक्स 250 अंको की बढ़त के साथ 61,872 पर बंद हुआ, जो अब तक का रिकॉर्ड है। वहीं निफ्टी 50 अंकों की बढ़त के साथ 18,403 पर बंद हुआ। निफ्टी का यहा अब तक का तीसरा सबसे ऊंचाई है।

बाजार का आज का हाल

बीएसई (BSE) में आज सुबह शुरुआत में कुल 2,191 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें से करीब 1,248 शेयर तेजी तो 804 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 139 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं 60 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 12 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो रेड्डीज लैबोरेटरीज, विप्रो, मारुति, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन

– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो टाइटन, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एलएंटडी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, नेस्ले, एमएंडएम, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, बजाज फिनसर्व समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

मंगलवार (15 November): सेंसेक्स 250 अंकों की बढ़त के साथ 61,872 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 अंक मजबूती के साथ 18,403 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

सोमवार (14 November): सेंसेक्स 171 अंकों की गिरावट के साथ 61,624 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 21 अंक लुढ़ककर 18,329 अंक पर बंद हुआ था।

शुक्रवार (11 November): सेंसेक्स 1181 अंकों की तेजी के साथ 61,795 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 321 अंक उछलकर 18,362 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

गुरुवार (10 November): सेंसेक्स 420 अंकों की गिरावट के साथ 60,613 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 128 अंक लुढ़कर 18,028 अंक पर बंद हुआ था।

बुधवार (9 November): सेंसेक्स 151 अंकों की गिरावट के साथ 61,033 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 45 अंक लुढ़कर 18,157 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ