Stock Market Today: शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स 141 अंक उछलकर 81,327 पर खुला जबकि निफ्टी भी 61 अंक की मजबूती के साथ 24,744 पर खुला। उधर बैंक निफ्टी 183 अंक की मजबूती के साथ 55,060 पर खुला। इसके अलावा आज रियल्टी और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी पर इन दोनों सेक्टर के इंडेक्स 1%से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि आज PSU बैंक के शेयरों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है।
आपको बता दे कि भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार को काफी हलचल देखने को मिली, जब विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 28 फरवरी के बाद की सबसे बड़ी बिकवाली करते हुए कैश सेगमेंट में 10,000 करोड़ रुपए, और कुल मिलाकर 16,800 करोड़ की भारी बिकवाली की।
कैसा है अमेरिकी मार्केट का हाल?
अमेरिकी बाजारों की बात करें तो तीन दिन की तेजी के बाद गिरावट देखने को मिली। डाओ जोन्स 115 अंक टूटा, जबकि नैस्डैक 75 अंक नीचे बंद हुआ। इसके अलावा S&P 500 की 6 दिन की तेजी पर भी ब्रेक लग गया। इसके अलावा , GIFT निफ्टी में आज सुबह 25 अंकों की बढ़त देखने को मिली।
डॉलर इंडेक्स दो हफ्ते में पहली बार 100 के नीचे फिसला है, जिससे सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। सोना 60 डॉलर उछलकर 3,300 डॉलर, जबकि चांदी 2।5% बढ़कर 33 डॉलर के ऊपर पहुंच गई। वहीं घरेलू बाजार में सोना 1,600 रुपये चढ़कर 94,900 रुपये और चांदी 1,900 रुपये चढ़कर 97,300 रुपये पर बंद हुई। इसके अलावा, कच्चा तेल 1% बढ़कर 66 डॉलर के ऊपर चला गया।
IPO बाजार में हलचल तेज है। Coal India की दो सब्सिडियरीज — CMPDIL और BCCL के IPO की तैयारी तेज है। जबकि, Belrise Industries का IPO आज से खुल रहा है, जिसका प्राइस बैंड 85-90 रुपये रखा गया है। वायदा बाजार में भी हलचल है, क्योंकि Blue Star और Firstsource Solutions को जून सीरीज से शामिल किया जाएगा, जिससे कुल 11 नई कंपनियां F&O में जुड़ेंगी।
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने की कीमत में फिर लगी ‘आग’, देखें कहां कितनी हुई बढ़ोतरी
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
3 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
4 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
4 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
6 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
8 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
9 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
10 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
11 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines