---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Price Today: सोने की कीमत में फिर लगी ‘आग’, देखें कहां कितनी हुई बढ़ोतरी

Gold Price Today: देशभर में सोने की कीमत में रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमत लगातार गिरावट भी देखी जा रही है। बीते दिन भी सुबह सोने की कीमत में गिरावट देखी गई थी। जानिए आज सोने की कीमत में कितना बदलाव आया है।

---विज्ञापन---

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमत दिन में कई बार बदलती है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में सुबह के समय गिरावट देखी जा रही है। बीते दिन भी सुबह 8 बजे तक करीब 500 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, आज सुबह से ही सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में एक झटके में ही करीब 2400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जानिए आपके शहर में सोने का ताजा भाव क्या है।

देश में क्या है ताजा रेट?

सोने की कीमत में आज सुबह ही भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। 22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) 89,300 रुये में मिल रहा है, जिसमें बीते दिन के मुकाबले 22,00 रुपये की बढ़ोतरी है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम की कीमत 24,00 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 97,420 रुपये पहुंच गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 73,070 रुपये है, जिसकी कीमत में 18,00 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Aadhaar Card Update: मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 जून, जल्दी जान लें प्रोसेस, वरना…

किस शहर में क्या कीमत?

दिल्ली में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,450 रुपये पहुंच गया है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 97,570 रुपये है। वहीं, 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 73,190 रुपये में खरीदा जा सकता है।

---विज्ञापन---

मुंबई में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,300 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि, 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 97,420 रुपये पहुंच गई है। इसमें करीब 24,00 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है। 18 कैरेट सोने की बात करें, तो प्रति 10 ग्राम 73,070 रुपये तक पहुंच गया है।

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 89,300 रुपये है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 97,420 रुपये है। 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 73,600 रुपये में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि सोने की ये कीमत आज दोपहर तक एक बार फिर से अपडेट होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Share Market Today: 130 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 24,900 के नीचे, सपाट ओपनिंग के साथ खुला बाजार

First published on: May 21, 2025 09:39 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola