Share Market Crash Today : सप्ताह के पहले ही दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा फिसल गया, वहीं निफ्टी 22,600 के अहम स्तर से नीचे ट्रेड कर रहा है। बाजार की इस गिरावट में सबसे ज्यादा योगदान बैंकिंग और ऑटो सेक्टर का रहा है।
बैंकों ने डुबोया बाजार, मेटल ने संभाला
आज के कारोबार में बैंकिंग स्टॉक्स में भारी गिरावट देखी जा रही है।
टॉप लूजर्स: Axis Bank, Kotak Mahindra Bank, SBI और Shriram Finance जैसे दिग्गज शेयर 1-2% तक टूट गए हैं।
टॉप गेनर्स: बाजार की इस सुनामी के बीच केवल Hindalco और ONGC जैसे मेटल और ऑइल स्टॉक्स ही हरे निशान में बने हुए हैं।
मिडकैप और स्मॉलकैप: छोटे और मझोले शेयरों में भी 1.5% की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रिटेल निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है।
Stock Market Bloodbath: विदेशी निवेशकों ने मार्च में बेचे 1 लाख करोड़ रुपये के शेयर; भारतीय बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा पलायन
ACME Solar: 150 करोड़ रुपये का GST नोटिस
मार्केट क्रैश के बीच ACME Solar Holdings चर्चा में है। कंपनी को महानिदेशालय (DGGI) राजस्थान से 149.73 करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस (GST Demand Notice) मिला है। यह डिमांड अप्रैल 2021 से मार्च 2025 की अवधि के लिए है।
हालांकि पॉजिटिव खबर ये है कि झटके के बावजूद कंपनी ने राजस्थान के बीकानेर में अपने BESS प्रोजेक्ट के तीसरे चरण को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। इसी वजह से खबर लिखे जाने तक शेयर में 0.15% की मामूली बढ़त देखी गई।
क्यों गिर रहा है बाजार?
विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें $116 के पार पहुंच गई हैं। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों (FPI) द्वारा मार्च में की गई $12 बिलियन की रिकॉर्ड बिकवाली ने बाजार में डर का माहौल पैदा कर दिया है।