Share Market: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के 10 दिन बाद पलटा पासा! अमीरों की लिस्ट में अदानी ने लगाई छलांग, इन शेयरों ने किया कमाल
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Share Market: अदानी एंटरप्राइजेज के शेयरों और अन्य अदानी समूह के शेयरों में बिकवाली का दौर चालू हो गया जब अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग द्वारा पेश रिपोर्ट ने अदानी समूह से 86 सवाल कर दिए। हालांकि, अब पासा पटलता हुआ नजर आ रहा है। अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी ने एक बार फिर अमीरों की लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। साथ ही समूह के शेयरों ने भी अच्छी खासी बढ़त हासिल की है और यह लगातार जारी है।
joindre कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के एपी शुक्ला कहते हैं, ‘हिंडनवर्ग रिपोर्ट के बाद लगातार कई दिनों की गिरावट देखने के बाद आज अदानी समूह के शेयरों में तेजी लौटती दिखाई दी। समूह के 10 में से 6 बड़ी कंपनी के शेयरों ने उछाल दर्ज किया जबकि 4 कंपनियां मामूली गिरावट के साथ बंद हुई। सबसे खास बात ये है कि शेयर बाजार बंद हो जाने के बाद भी अदानी समूह की कम्पनियों में शेयर खरीददार बने हुए हैं जबकि कई कंपनियों में शेयर बेचने वाला कोई नहीं है।’
और पढ़िए – New Pension: पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी! अब मिलेगी 50 फीसदी ज्यादा पेंशन, सरकार का बड़ा आदेश
अदानी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर बुधवार को सुबह के कारोबार में चढ़ गए। अदानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर 20 फीसदी की बढ़त के साथ अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया था। शुरुआती कारोबार में अदानी समूह की आठ कंपनियों के शेयर लाभ में थे, जबकि दो में नुकसान था और मार्केट बंद होने पर 4 कंपनियां नुकसान में रही लेकिन बाकि कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
आज अदानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बड़े सौदे नहीं हुए, लेकिन खरीदने वाले बहुत हैं और बेचने वाले न के बराबर हैं इसलिए आने वाले समय में और तेजी आ सकती है। बता दें कि अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म, हिंडनबर्ग रिसर्च ने समूह पर एक विस्फोटक रिपोर्ट पेश की। इसने समूह के बढ़ते कर्ज के बारे में चिंता जताई और अन्य बातों के अलावा, स्टॉक में हेरफेर और टैक्स हेवन के अनियमित उपयोग का आरोप लगाया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: